हल्द्वानी के जनपथ मार्केट में चोरों का मचा ताण्डव, चोर ले गये काटकर एसी की कॉपर वायर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। यहां नैनीताल रोड में स्थित जनपथ मार्केट ने बीती रात चोरों अपना ताण्डव मचाया है। अज्ञात चोरों ने कई दुकानें में लगे एसी की कॉपर वायर काट कर ले गये। रविवार को जब चोरी की जानकारी हुई तो दुकान स्वामियों में रोष व्याप्त हो गया। उनका कहना था कि इस मार्केट में पहले भी कई बार चोरी की वारदातें हो चुकी हैं लेकिन अभी तक न तो एक भी वारदात का खुलासा किया गया है और ना ही चोरी की घटनाओं पर अंकुश ही लग सका है। उन्होंने पुलिस से चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने की मांग की।
जानकारी के अनुसार जनपथ मार्केट में हेमा शर्मा और प्रमोद तोलिया की मित्र एसोशिएट, गुड्डू सलमानी की लॉरियन युनिवर्सल सैलेून, कमल धामी की रद्म इंटरप्राइजेज, मो. मुस्ताक की युनिवर्सल इंफोमीडिया, दीपक तिवारी की दीपक कम्यूनिकेशन, सीएस बिष्ट की मेडिकल, हरीश चौधरी का साइबर कैफे, गिरी चंद्र की कंप्यूटर शॉप और सुमित रावत की प्रापर्टी डीलिंग का कार्यालय है। बीती रात अज्ञात चोरों ने इन दुकानों में लगे एसी के कॉपर वायर काट लिए। एसी के वायर काटने की जानकारी दुकान स्वामियों को रविवार सुबह हुई। चोरी की सूचना मिलने पर एसएसआई कैलाश नेगी मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी ली। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक एसी के वायर काटता हुआ कैद भी हुआ है। पुलिस मामेल की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें -   १ जून २०२६ सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440