जन्माष्टमी में भगवान लड्डू गोपाल को झुलाया झूला, मांगी मन्नतें

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून/हल्द्वानी। देवभूमि उत्तराखंड में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के दूसरे दिन भी भगवानों के दर्शन हेतु सीमित संख्या में श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया गया। मंदिर भव्य तरीके से सजे रहे। लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण के चलते मंदिरों में झांकियां व अन्य बड़े धार्मिक अनुष्ठान नहीं हो पाए।
हल्द्वानी में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिर भव्य तरीके से सजे रहे। कोरोना संक्रमण के चलते मंदिरों में श्रद्धालु श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव नहीं मना पाए। लेकिन घरों में रहकर श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। वहीं कुछ मंदिरों में भजन संध्या का भी आयोजन सामाजिक दूरी के बीच किया गया। जिसमें मंदिरों के पुजारी व मंदिर से जुड़े लोग ही शामिल हो पाए। सुरक्षा की दृष्टि मंदिरों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा। साथ ही मंदिरों में मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना व सेनिटाइजर अनिवार्य किया गया था।
जबकि हल्द्वानी महानगर एवं नैनीताल जिले के कई शहरों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिरों को विद्युत लाइटों से सजाया गया। कोरोना संक्रमण के चलते मंदिरों में उचित सामाजिक दूरी का पालन करते हुए सादगी पूर्वक कार्यक्रम हुए। इस बार मंदिरों में झांकियां नहीं सजाई गई हैं। सुबह से रात तक घरों और कई मंदिरों में भजन कीर्तन किए गए।

यह भी पढ़ें -   अभी से तपने लगे हालात, बढ़ती गर्मी के बीच पेयजल आपूर्ति बनी बड़ी चुनौती

शंकर चौक स्थित श्री आँवलेश्वर महादेव मंदिर में महन्त गोपाल दत्त भट्ट सानिध्य में भक्तों ने लड्डू गोपाल भगवान को झूला झुलाया और मन्नतें मांगी। इस दौरान भक्तोें द्वारा हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल जयकारे की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय बन गया। रात्रि 12 महन्त द्वारा महाआरती की गयी और लड्डू गोपाल भगवान को माखन व मिश्रा का भोग लगाया। तद्पश्चात भक्तों प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से पं0 प्रमोद भट्ट, दीपू भट्ट, दिनेश भट्ट, विशेष भट्ट, कमलेश जोशी, पंकज जोशी, कार्तिक आदि मंदिर की टीम मौजूद थे।

वहीं रामलीला मोहल्ला स्थित प्राचीन श्रीराम मंदिर में भक्तों ने ठाकुर जी के भव्य दर्शन किये। इस दौरान मंदिर परिसर में आयोजित भजन संध्या में प्रभाकर जोशी, अमन सवारियां व भाष्कर जोशी ने अपनी मधुर गायिका से पूरा वातावरण भक्तिमय कर दिया। तद्पश्चात रात्रि 12 बजे मन्दिर महन्त विवेक शर्मा द्वारा महाआरती एवं भोग लगाया और भक्तों प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से दीपक बिष्ट, रोहित खैरवार, गिरीश दुर्गापाल, हिमांशु जोशी आदि मंदिर की टीम उपस्थित थी।

कालाढूंगी चौराहा स्थित श्री कालू सिद्ध मंदिर में महन्त श्री कालूगिरी महाराज जी के सानिध्य में पंडितों ने विधिविधान के साथ पूजा अर्चना की गयी। इस दौरान महाराज जी ने भक्तजनों को आशीर्वाद देते हुए इस कोरोना वायरस से बचाव के लिये सामाजिक दूरी बनाने व मास्क पहनने की अपील की। इस दौरान महन्त लालगिरी महाराज, विजयगिरी महाराज आदि साधू-संत मौजूद थे।

यह भी पढ़ें -   26 अप्रैल 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

इधर हल्द्वानी महानगर के श्री सत्यनारायण मंदिर, विष्णुपुरी गली स्थित दुर्गा मंदिर, लटुरिया आश्रम, राधा कृष्ण मंदिर, रामलीला मोहल्ला स्थित प्राचीन देवी मंदिर, मंगल पड़ाव स्थित प्राचीन शिव मंदिर, पटेल चौक स्थित पिपलेश्वर महादेव मंदिर, मुखानी स्थित शिव मंदिर सहित कई मंदिरों में रात्रि 12 बजे श्रीकृष्ण भगवान को माखन व मिश्रा का भोग लगा कर आरती की गयी और भक्तजनों को माखन व मिश्रा का प्रसाद भी वितरण किया गया।

इधर देहरादून में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर देहरादून में श्री टपकेश्वर महादेव, पृथ्वीनाथ महादेव समेत कई मंदिर सजाए गए हैं। श्री टपकेश्वर महादेव, पृथ्वीनाथ महादेव, श्री कालिका मंदिर मच्छी बाजार, श्री श्याम सुंदर मंदिर पटेलनगर, गीता भवन, श्री चौतन्य गौड़ीय मठ, इस्कॉन आदि मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। मंदिरों में श्रीकृष्ण का महाभिषेक हुआ व उनके परिधान बदले गये। रात को भजन कीर्तन हुये। सीमित संख्या में श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया गया।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440