लोहाघाट पीजी कॉलेज में ABVP का दबदबा, अध्यक्ष समेत 10 पदों पर जीत

खबर शेयर करें

समाचार सच, लोहाघाट डेस्क।
लोहाघाट के पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के परिणाम घोषित हो गए हैं। अध्यक्ष पद समेत कुल 10 पदों पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) समर्थित प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। चुनाव में अध्यक्ष समेत छह पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ, जबकि चार पदों के लिए प्रत्यक्ष मतदान कराया गया।

अध्यक्ष पद पर हिमांशु कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुए। इसी तरह छात्रा उपाध्यक्ष पद पर आरती चौधरी, सचिव पद पर अमित चिल्कोटी, संयुक्त सचिव पद पर हिमांशी बोहरा, सांस्कृतिक सचिव पद पर निखिल राय और वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद पर शुभम जोशी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
मतदान वाले पदों पर भी ABVP समर्थित प्रत्याशियों की जीत

कोषाध्यक्ष पद पर स्नेहा ने शानदार जीत दर्ज की। उन्हें 721 मत मिले, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी सुमन भट्ट को 146 मत प्राप्त हुए। इस तरह स्नेहा ने 575 मतों के अंतर से जीत हासिल की।
विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर मुकेश कुमार विजयी रहे। उन्हें 699 मत मिले, जबकि शीतल विश्वकर्मा को 165 वोट प्राप्त हुए।

यह भी पढ़ें -   जोशीमठ महाविद्यालय में ABVP का दबदबा, नवल किशोर बगाशी अध्यक्ष निर्वाचित

कला संकाय प्रतिनिधि पद पर आरती अधिकारी ने 547 मत हासिल कर जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंद्वी अभिषेक सिंह को 346 मत मिले।
वहीं विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद पर स्नेहा मेहरा ने 91 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। उन्होंने गौरव पंत को 67 मतों के अंतर से पराजित किया।

यह भी पढ़ें -   गोपेश्वर पीजी कॉलेज में NSUI का दबदबा, अध्यक्ष समेत सभी प्रमुख पदों पर जीत

बताया गया कि छात्र उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन रद्द होने के बाद कुल 10 पदों पर ही निर्वाचन हुआ।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद कॉलेज परिसर में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। प्राचार्य डॉ. रेखा जोशी ने सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की प्रक्रिया औपचारिक रूप से संपन्न हुई।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440