ससुरालियों पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप, मामला दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महिला ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, घरेलू हिंसा, आर्थिक व मानसिक शोषण का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्यवाही की मांग की है। पुलिस को सौंपी तहरीर में शीशमहल काठगोदाम निवासी युवती ने कहा है कि 11 नवम्बर 2017 को विवाह होने के उपरांत पति शिवेक धर पुत्र रमेश धर उससे दहेज में पैसों की मांग करता रहा। असमर्थता जताने पर उसके साथ मारपीट की गई। इतना ही नहीं दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके बच्चे को भी छीन लिया गया। इतना ही नहीं उसे जान से मारने का प्रयास किया गया। किसी तरह उसने ससुरालियों के चंगुल से छूटकर अपनी जान बचाई। आरोप है कि उसका स्त्री धन हड़प लिया गया और मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। तहरीर पर पुलिस ने दहेजलाभी ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   देवशयनी एकादशी 2026: भगवान विष्णु की पूजा के साथ पूजा-पाठ, मंत्र जप, तप और सेवा को अधिक महत्व दिया जाता है इसके साथ शनिदेव को चढ़ाएं सरसों का तेल और काले तिल चढ़ाने का भी है महत्व
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440