नैनीताल जिले में 85 वर्ष से अधिक आयु के 1076 और 480 दिव्यांग मतदाता घर से देंगे वोट

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नोडल अधिकारी मीडिया/नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने बताया कि 8 अप्रेल से 85 वर्ष से अधिक वृद्ध एवम दिव्यांगनों के घर घर जाकर मतदान का कार्य शुरु होगा। 85 वर्ष से अधिक आयु के वृद्ध विधानसभा रामनगर में 69, लालकुआं में 161, हल्द्वानी में 125, कालाढूंगी में 337, भीमताल में 218 और नैनीताल में 166 मतदाता है । वहीं दिव्यांगजन विधानसभा रामनगर में 70, लालकुआं में 84, हल्द्वानी में 51, कालाढूंगी में 49, भीमताल में 137, और नैनीताल में 89 मतदाता है। इन सभी मतदाताओं से डाक मतदान करवाने हेतु नामित मतपत्र टोलियों द्वारा आवेदकों के घर-घर जाकर सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान करवाया जाएगा।

यह भी पढ़ें -   रुड़की में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, दो की हालत गंभीर

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440