नैनीताल जिले में रईसी और ठाठ दिखाने को किया इनोवा कार पर हाथ साफ, पहुंचा हवालात

खबर शेयर करें

समाचार सच, रामनगर। नैनीताल जिले के रामनगर में पुलिस ने रईसी और ठाठ दिखाने के लिए इनोवा कार पर हाथ साफ करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार हरीश चन्द्र घिल्डियाल पुत्र महेशानन्द निवासी भरतपुरी रामनगर के द्वारा एक तहरीर दी कि 7 मई की रात्रि उसकी इनोवा कार सं0 यूके 19 – 6401 चोरी हो गई। मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए प्रभारी निरीक्षक अरुण सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया ।

पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र की सी0सी0टी0वी0 व आसपास पूछताछ की मदद से मात्र 06 घण्टे मे चोरी का अनावरण करते हुए आरोपी हर्षित शर्मा पुत्र स्व. महावीर प्रसाद शर्मा निवासी मोती महल बम्बाघेर रामनगर को सीतावनी के पास से चोरी की गई इनोवा कार के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त कार की कीमत लगभग 20,00,000/- रू0 बतायी जा रही है।

यह भी पढ़ें -   अब हर घर में गूंजेगा भारत माता का जयघोष! नैनीताल की प्रियंका जोशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, महिलाओं में जगाएंगी राष्ट्रभक्ति की अलख

अभियुक्त हर्षित द्वारा घर के अंदर से चाबी निकालकर बाहर खड़ी इनोवा कर को चोरी कर लिया गया। अभियुक्त पूर्व में लगभग चार-पांच साल पहले वादी का ड्राइवर रह चुका है। पुलिस की त्वरित कार्यवाही में गिरफ्तार हो गया। पुलिस टीम में .व0उ0नि0 मनोज नयाल, उ0नि0 तारा सिह राणा , कानि0 संजय सिंह, कानि0 बिजेन्द्र गौतम शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड के मेडिकल कॉलेजों में बड़ा प्रशासनिक 'ऑपरेशन', शासन ने एक साथ बदले 5 प्राचार्य और निदेशक, हल्द्वानी-अल्मोड़ा समेत कई संस्थानों में नई जिम्मेदारियां
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440