प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक में संगठन विस्तार पर बड़ा फैसला, कई जिलों के सह प्रभारी नियुक्त

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, उत्तराखंड की प्रांतीय सलाहकार समिति की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को हल्द्वानी में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, आगामी रणनीति और विभिन्न जिलों में संगठनात्मक मजबूती को लेकर कई अहम प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।

बैठक में संगठन की भावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा करते हुए प्रदेश संगठन के सभी 19 जिलों में सह प्रभारी नियुक्त करने तथा दो से तीन जिलों के संचालन के लिए उप मंडल प्रभारी बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया।

कुमाऊं मंडल के सह संयोजक अखिलेश सेमवाल की तर्ज पर गढ़वाल मंडल के लिए सह प्रभारी नियुक्त करने का प्रस्ताव रखा गया, जिस पर सभी सदस्यों ने दिनेश डोभाल के नाम पर सहमति जताई।

बैठक में विभिन्न जिलों के लिए निम्न पदाधिकारियों के नाम सर्वसम्मति से स्वीकृत किए गएः
नैनीताल, ऊधम सिंह नगर एवं काशीपुर- अशोक अरोड़ा (गदरपुर)
चम्पावत एवं पिथौरागढ़ – भैरव राय (लोहाघाट)
अल्मोड़ा, बागेश्वर एवं रानीखेत –मनोज अरोड़ा (कौसानी)
रुड़की एवं हरिद्वार-प्रमोद जोहर, सह प्रभारी संजय गर्ग (रुड़की)
ऋषिकेश एवं टिहरी- अब्दुल अतीक (टिहरी)
पछवा दून एवं देहरादून-राकेश अग्रवाल (ऋषिकेश)
यमुना घाटी एवं उत्तरकाशी- तिलक चंद्र रमोला (पुरोला)
पौड़ी एवं श्रीनगर- मोहन सिंह रौतेला, सह प्रभारी बुद्धि बल्लभ ममगाई (खांकरा)
चमोली एवं रुद्रप्रयाग- राकेश कुमार डिमरी (कर्णप्रयाग)

यह भी पढ़ें -   लोकगायक भानु राम सुकोटी को करन जोशी की संगीतमयी श्रद्धांजलि, “हौलो झुरियो” यूट्यूब और स्पॉटिफाई पर लॉन्च

इसके अलावा संगठन ने प्रमुख महानगरों में शीघ्र चुनाव कराने का भी निर्णय लिया। जिला इकाइयों को काशीपुर, श्रीनगर, हल्द्वानी, हरिद्वार, नैनीताल, रुड़की, बाजपुर, गदरपुर और रुद्रपुर में चुनाव प्रक्रिया जल्द प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में संगठन को मजबूत एवं सक्रिय बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा, महामंत्री प्रकाश चंद्र मिश्रा (गोपेश्वर), कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद गोयल, कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, पूर्व कोषाध्यक्ष एन.सी. तिवारी, पूर्व उपाध्यक्ष दिनेश पंत, उपाध्यक्ष दिनेश डोभाल (टिहरी), माधव प्रसाद सेमवाल (जोशीमठ) तथा राकेश कुमार डिमरी (कर्णप्रयाग) सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440