उत्तराखण्ड: किच्छा में प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या, तकिए से दम घोंटकर शव खेत में फेंका, दिलाई मेरठ हत्याकांड की याद

खबर शेयर करें

समाचार सच, किच्छा। उत्तराखंड के किच्छा में एक चौंकाने वाला हत्याकांड सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को मौत के घाट उतार दिया। यह घटना कुछ समय पहले मेरठ में हुई हत्या की याद दिलाती है, जहां भी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मारा था। किच्छा की इस वारदात ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है।
इस वारदात में पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल तकिया भी बरामद कर लिया गया है।

एसपी क्राइम निहारिका तोमर ने बताया कि 17 मार्च को पारूल नाम की महिला ने किच्छा थाने में अपने पति हरीश के लापता होने की शिकायत दर्ज की थी। उसने कहा कि हरीश 15 मार्च की रात 9 बजे से घर से गायब था। अगले दिन मल्ली देवरिया के गेहूं के खेत में पीपल के पेड़ के पास एक लाश मिली, जो हरीश की निकली। पोस्टमार्टम में दम घुटने से मौत की बात सामने आई।

19 मार्च को हरीश के भाई शंकर की शिकायत पर पारूल के प्रेमी रईस और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। जांच में पुलिस को अहम सबूत मिले, जिसके आधार पर पारूल और रईस को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 2 नवंबर 2026, सोमवार | कार्तिक कृष्ण अष्टमी आज: कुछ राशियों को मिलेंगे तरक्की के अवसर, जानिए 12 राशियों का हाल

पारूल ने बताया कि वह और रईस एक-दूसरे से प्यार करते थे, लेकिन हरीश उनके रिश्ते के खिलाफ था। उसने यह भी दावा किया कि हरीश उसके साथ अक्सर मारपीट करता था। इससे तंग आकर उसने रईस के साथ मिलकर हरीश को खत्म करने की योजना बनाई। 15 मार्च की रात दोनों ने साजिश को अंजाम दिया। रईस ने हरीश के हाथ-पैर जकड़े, जबकि पारूल ने तकिए से उसका मुंह दबाकर जान ले ली। इसके बाद शव को खेत में ठिकाने लगा दिया।

यह भी पढ़ें -   जरूरतमंद परिवारों को मिठाई, खिलौने और दिवाली का सामान देकर मनाया पर्व, उपहार पाकर खिले बच्चों के चेहरे

पुलिस ने दोनों के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल चेक की, जिसमें हत्या के दिन उनकी लगातार बातचीत का खुलासा हुआ। यह साक्ष्य साजिश की पूरी कहानी को साबित करने में अहम साबित हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440