उत्तराखण्ड में रिश्ते हुए शर्मशार, पिता ने अपनी बेटी की लूटी अस्मत, आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, रुद्रपुर। उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले में एक बार फिर रिश्ते शर्मशार हुए हैं। जिले के रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में पिता ने अपनी ही पुत्री की अस्मत लूट ली। पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में यूपी का एक परिवार पिछले कई वर्षों से निवास करता आ रहा है।

आरोपित व्यक्ति अपनी 15 वर्षीय पुत्री पर बुरी नजर रख रहा था। विगत दिवस भी व्यक्ति ने पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। यह बात जब उसने पड़ोस में रहने वाली अपनी सहेली को बतायी तो आसपास के लोगों का वहां जमावड़ा लग गया। इस दौरान पड़ोसियों ने हंगामा भी काटा। साथ ही पुलिस बुलाकर मामले की जानकारी भी दी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर पूछताछ की।

यह भी पढ़ें -   महिला आरक्षण पर गोदियाल का हमलाः तुरंत लागू हो 33% आरक्षण, नहीं तो होगा बड़ा आंदोलन

पुलिस पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि उसके साथ एक सप्ताह से उसके पिता दुष्कर्म करते आ रहे हैं। किसी से कहने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। जब पड़ोसियों ने पीड़िता की मां से शिकायत की तो वह कुछ भी मानने को तैयार नहीं हुई।

यह भी पढ़ें -   तेज रफ्तार का कहर, बाइक भिड़ंत में कॉलेज छात्र की मौत, परिवार में मचा मातम

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आरोपित को थाने ले आई, लेकिन पड़ोसी कार्रवाई की मांग को लेकर अड़े रहे। रात में ही निवर्तमान पार्षद सहित 20 से अधिक लोग आरोपित पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। बाद में पुलिस ने पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर सौंपी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440