उत्तराखण्ड में सरकार ने एक दिन में ही लिया छूट का फैसला वापस, जानने को पढ़े पूरी खबर…

खबर शेयर करें

राज्य में हॉट स्पाट को छोड़कर सभी जगह एक ही समय सुबह सात से दोपहर एक बजे तक खुलेंगी दुकानें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखण्ड के 8 पर्वतीय जिलों में राज्य सरकार ने शनिवार को लॉकडाउन में दी गयी छूट को एक ही दिन में वापस ले लिया है। राज्य में अब हॉट स्पाट को छोड़कर सभी जगह एक ही समय सुबह सात से दोपहर एक बजे तक दुकानें खुलेंगी। रविवार को देहरादून में सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक में उक्त निर्णय लिया गया है।

ज्ञात हो कि राज्य सरकार ने शनिवार को केंद्र की गाइडलाइन के अनुसार राज्य के 8 पर्वतीय जनपदों में सुबह 7 बजे से सायं 6 बजे तक दुकानें खुलने को मंजूरी दे दी थी। लेकिन रविवार को राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए उक्त निर्णय को वापस ले लिया गया है। बैठक में निर्णय लिया गया कि राज्य के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार ही दुकानों को खोलने की अनुमति दी जाए पूरे राज्य में दुकानों के खुलने का समय पहले की तरह सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा।

यह भी पढ़ें -   नैनीतालः मल्लीताल और तल्लीताल इकाइयों के चुनाव होंगे अब पर्यटन सीजन खत्म होने के बाद: वर्मा

रविवार को उच्चस्तरीय बैठक में लिये गये निर्णय :

  1. केंद्र सरकार की 24 अप्रैल की गाइडलाइन के अनुरूप ग्रामीण अंचलों में मॉल को छोड़कर गली-मुहल्लों की दुकानें ही खुलेंगी।
  2. सामान्य रूप से बाजार नहीं खुलेंगे।
  3. शहरी क्षेत्रों में भी इसी तरह आवश्यक सेवाएं और कुछ अन्य दुकानें खुलेंगी।
  4. सभी जिलाधिकारियों को स्थानीय परिस्थितियों को देखते हुए निर्णय लेने को अधिकृत किया गया है। 5. शराब और नाई की दुकानें पहले की तरह बंद रहेगी और वाहनों की अंतरजनपदीय आवाजाही भी पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी।
  5. लॉकडाउन को सख्ती से लागू करने और शारीरिक दूरी का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
यह भी पढ़ें -   22 अप्रैल 2026 बुधवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

बैठक में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, डीजीपी अनिल कुमार रतूड़ी ,प्रमुख सचिव मनीषा पंवार, सचिव अमित नेगी, नितेश झा, राधिका झा उपस्थित थे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440