रोजमर्रा में शामिल करें उल्टा चलने की, कई गंभीर बीमारियां रहती हैं दूर, जानिए इसके बड़े फायदे

खबर शेयर करें

Include walking upside down in your daily routine, many serious diseases stay away, know its big benefits.

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कई तरह की एक्सरसाइज की जा सकती हैं। दुनिया भर के विशेषज्ञ टहलने को सबसे अच्छी एक्सरसाइज मानते हैं क्योंकि इसे बच्चों से लेकर बूढ़ों तक कोई भी कभी भी कर सकता है। पर क्या आपको रिवर्स वॉकिंग यानी उल्टा चलने के फायदों के बारे में पता है?

सीधी सैर से ज्यादा फायदेमंद उल्टी सैर होती है। इससे हमारे दिमाग और शरीर के बीच अच्छा बैलेन्स बनता है। रोजाना 20-30 मिनट रिवर्स वॉक करने से किडनी, हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज से जुड़ी परेशानियों में भी आराम मिलता है। आइए जानते हैं इसके बड़े फायदे..

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 3 नवंबर 2026, मंगलवार | कार्तिक कृष्ण नवमी पर इन राशियों को मिल सकते हैं धन लाभ और तरक्की के अवसर, कुछ को रहना होगा सतर्क

घुटनों के लिए फायदेमंद
उल्टा चलने से घुटनों से जुड़ी समस्याओं को कम करने में मदद मिलती है। इससे घुटनों में दर्द, तनाव और सूजन की परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। पैर में चोट या गठिया से पीड़ित लोगों के लिए भी रिवर्स वॉकिंग एक अच्छा उपाय माना जाता है।

पीठ दर्द कम करने में मददगार
रिवर्स वॉकिंग से आपकी पीठ में लंबे समय से बना हुआ दर्द कम हो सकता है। जब आप उल्टा चलते हैं तो आपकी पीठ की मांसपेशियों की एक्सरसाइज होती है। इसके अलावा उल्टा चलने से रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्या और कमर दर्द में भी आराम मिलता है।

मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद
उल्टा चलते समय आपके दिमाग को ज्यादा काम और फोकस करना पड़ता है। इससे दिमाग की अच्छी खासी एक्सरसाइज हो जाती है। रोजाना उल्टा चलने से डिप्रेशन और एंग्जाइटी जैसे मानसिक रोगों से भी छुटकारा मिल सकता है।

यह भी पढ़ें -   जरूरतमंद परिवारों को मिठाई, खिलौने और दिवाली का सामान देकर मनाया पर्व, उपहार पाकर खिले बच्चों के चेहरे

पैरों की ताकत बढ़ती है
रिवर्स वॉकिंग से पैरों के पीछे की मांसपेशियों की एक्सरसाइज भी होती है। इससे आपके पैर ज्यादा मजबूत होते हैं। नॉर्मल वॉकिंग करने से पैरों पर इतना जोर नहीं पड़ता।

बैलेन्स बेहतर होता है
उल्टी सैर आपके शरीर और दिमाग के बीच के बैलेन्स को बेहतर बनाती है। सीधा चलने की जगह उल्टा चलने पर आपके दिमाग का पूरा ध्यान आपके शरीर के मूवमेंट पर होता है। इससे शरीर का संतुलन भी बढ़ता है और दिमाग की एकाग्रता भी।

वजन कम होता है
उल्टा चलना उन लोगों के लिए बहुत अच्छा है जो अपना वजन घटाना चाहते हैं। जब आप उल्टा चलते हैं तो आपको अपने शरीर के आगे और पीछे के हिस्सों को एक साथ बैलेन्स करना पड़ता है। इससे आप अपनी बॉडी को टाइट करते हैं, जिसके चलते आपका वजन जल्दी कम होता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440