दिल्ली पब्लिक स्कूल हल्द्वानी में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। दिल्ली पब्लिक स्कूल हल्द्वानी में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम और देश की विविध सांस्कृतिक विरासत की शानदार झलक प्रस्तुत की।

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त सार्जेंट कुंदन मेहता ने ध्वजारोहण कर किया। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम आगे बढ़ा। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को देशभक्ति के भाव से ओत-प्रोत कर दिया।

कार्यक्रम में हिमालय एजुकेशन सोसायटी के अध्यक्ष श्री भुमेश अग्रवाल, सुश्री रीता अग्रवाल, दिल्ली पब्लिक स्कूल हल्द्वानी के प्रो-वाइस चेयरमैन श्री विवेक अग्रवाल, प्रधानाचार्या सुश्री रंजना शाही, विद्यालय के समन्वयक, शिक्षकगण एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -   भाषण, कविता और कुमाऊंनी संबोधन से गूंजा ग्रीनवुड ग्लोबल स्कूल, बच्चों ने दिखाई देशभक्ति की मिसाल

विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारत की विविधता, सांस्कृतिक समृद्धि और अनेकता में एकता का संदेश दिया। प्रस्तुतियों में स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण करते हुए देश की सुरक्षा में जुटे वीर जवानों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता भी व्यक्त की गई।

यह भी पढ़ें -   त्यूणी में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत, एक गंभीर घायल; चालक की तलाश

इस अवसर पर विद्यार्थियों को स्वतंत्रता के महत्व और जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपने दायित्वों के प्रति जागरूक किया गया। समारोह ने बच्चों में राष्ट्रप्रेम, एकता, अनुशासन और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत किया।

अंत में विद्यालय परिसर “वंदे मातरम्” और “जय हिंद” के गगनभेदी नारों से गूंज उठा। पूरे आयोजन ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और अतिथियों में देश के प्रति गर्व और समर्पण की भावना को और प्रबल किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440