इंदिरा विकास संकल्प यात्रा पहुंची गांधी नगर, सुमित ने कहे यह वाक्य ‘मां के अधूरे रहे कार्यों को बेटा करेगा पूरे’

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश जी की याद में उनके पुत्र सुमित हृदयेश जी द्वारा संचालित इंदिरा विकास संकल्प यात्रा आज वार्ड-27 (गांधीनगर) में पहुँची। वार्ड 27 के युवा ऊर्जावान पार्षद श्री रोहित कुमार के सफल मार्गदर्शन में इंदिरा विकास संकल्प यात्रा ने वार्ड 27 के अम्बेडकर नगर, भीमनगर, गांधीनगर और नई बस्ती क्षेत्रो में व्यापक जनसंपर्क किया और गांधी नगर पार्क में विशाल जनसभा के साथ आज की यात्रा का समापन हुवा।

गांधीनगर क्षेत्र से पूर्व पार्षद श्री सुमित कुमार ने श्री सुमित हृदयेश को विस्तार से गांधीनगर वार्ड मे स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश जी द्वारा किये गए विकास कार्याे की विस्तार से जानकारी दी और अधूरे रह गए कार्याे की भी जानकारी दी। सुमित हृदयेश जी ने वार्ड 27 की जनता को संबोधित करते हुवे सभी को भरोसा दिया कि माता जी (स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश) के अधूरे कार्याे को वे हर परिस्थितियों में सभी से साथ और सहयोग से पूरा करेंगे।

गांधीनगर वार्ड में इंदिरा विकास संकल्प यात्रा को मिले अपार समर्थन से भावविभोर होते हुये सुमित हृदयेश जी ने हल्द्वानी विधानसभा के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी से निभाने का संकल्प लिया। इस दौरान सुमित जी ने हल्द्वानी विधानसभा को उत्तराखंड की सबसे अच्छी और सबसे उन्नत विधानसभा बनाने संबंधी अपनी योजनाओं से भी सभी को अवगत कराया।
आज की यात्रा में पार्षद रोहित प्रकाश, पूर्व पार्षद सुमित कुमार, विजय पाल, नितिन पाल, मनोज सोनकर, मो. बबलू, मो. शोएब, सुंदरम, मुकुल मसीह आदि का विशेष सहयोग रहा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   अलर्ट! उत्तराखंड में आसमान से फिर बरसेगी आफत: भूस्खलन से 107 सड़कें ठप, घरों से निकलने से पहले पढ़ें ये खबर!
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440