11 चिन्हित सेक्टरों के उद्योगों को मिलेगी 20 अप्रैल के बाद अनुमति

खबर शेयर करें

-जिलाधिकारी को होगा अनुमति देने का अधिकार, संक्रमित क्षेत्रों में रहेगा प्रतिबंध
-उद्योग विभाग में ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू

समाचार सच, देहरादून। कोरोना महामारी को फैलने से रोकने के लिए जारी लॉकडाउन की अवधि में उद्योगों को खोलने के लिए उद्योग विभाग में ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सरकार ने प्रदेश में 11 चिन्हित सेक्टरों के उद्योगों को ही उत्पादन शुरू करने की अनुमति देने पर सहमति जताई है। इन क्षेत्रों के पूरे प्रदेश में स्थापित उद्योगों को 20 अप्रैल से खोलने के लिए अनुमति पाने को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

केंद्र सरकार ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए तीन मई तक लॉकडाउन को बढ़ाया है। इस बीच 11 अलग-अलग सेक्टर के उद्योगों को खोलने के लिए 20 अप्रैल के बाद छूट दी जानी है। उद्योगों को खोलने के लिए कोविड 19 की रोकथाम के लिए जारी दिशा निर्देशों का पूरी तरह से पालन करना होगा।

उद्योग निदेशक सुधीर चंद्र नौटियाल ने बताया कि 20 अप्रैल के बाद चिन्हित सेक्टर के उद्योगों को उत्पादन शुरू करने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। investuttarakhand.com पोर्टल पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सभी उद्योगों को इसी पोर्टल पर आवेदन करना होगा। जिसके बाद जिलाधिकारी के माध्यम से अनुमति दी जाएगी।

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: मातृ नवमी पर आज होगा माता का श्राद्ध, जानें 4 अक्टूबर 2026 का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल

लॉक डाउन से प्रदेश में 60 हजार से अधिक एमएसएमई और तीन सौ से अधिक बड़े उद्योग बंद हैं। आवश्यक वस्तुओं का उत्पादन करने वाले एक हजार उद्योगों को ही सरकार ने उत्पादन शुरू करने की सहमति जताई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   कांग्रेस पर बरसे भाजपा प्रवक्ता राजेश शुक्ला, बोले- ‘श्राद्ध जैसे पवित्र संस्कार को राजनीति में घसीटना दुर्भाग्यपूर्ण’
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440