पुलिस महानिरीक्षक ने दिये 1 माह में जांच पूर्ण करने के निर्देश

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र अभिनव कुमार द्वारा आज पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय गढ़वाल परिक्षेत्र देहरादून में सिडकुल के कार्यों में हुई अनियमितताओं की जाँच हेतु गठित एसआईटी के जाँच अधिकारियों के साथ विडियो कॉन्फ्रेंसिंग से मासिक समीक्षा गोष्ठी कर उक्त प्रकरण से सम्बन्धित जांच कार्यो में प्रगति कार्यों की समीक्षा ली गयी। समीक्षा बैठक में जनपद देहरादून की 12 पत्रावली, जनपद हरिद्वार की 07 पत्रावली, जनपद ऊधमसिंह नगर की 12 पत्रावली, जनपद नैनीताल की 06 पत्रावली, जनपद अल्मोड़ा की 02 पत्रावली, जनपद पिथौरागढ़ की 02 पत्रावली, जनपद पौड़ी गढ़वाल की 12 पत्रावली, जनपद टिहरी की 04 पत्रावली व जनपद उत्तरकाशी की 01 पत्रावली का विवेचकवार समीक्षा की गयी। उपरोक्त जांच को अग्रिम 01 माह में पूर्ण करने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये। गोष्ठी में देवेन्द्र सिंह पींचा अपर पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिंह नगर, प्रदीप कुमार राय अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार, राजीव मोहन अपर पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल, भूपेन्द्र सिंह धौनी पुलिस उपाधीक्षक जनपद देहरादून, अभय प्रताप पुलिस उपाधीक्षक जनपद हरिद्वार, प्रमोद शाह पुलिस उपाधीक्षक टिहरी, वीर सिंह पुलिस उपाधीक्षक जनपद अल्मोड़ा, राजन सिंह रौतेला पुलिस उपाधीक्षक जनपद पिथौरागढ़, पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी एवं समस्त जाँच अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -   रुद्रपुर में पराली से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली बनी आग का गोला, हाईटेंशन लाइन से टकराते ही भड़की लपटें

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440