जवाहर ज्योति व दमुवाढूंगा वासियों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं : बल्यूटिया

खबर शेयर करें

भूमि के विनियमितीकरण के अधिकार प्रदान किये जाने की मांग

समाचार सच, हल्द्वानी। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने प्रदेश भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि सरकार ने 13 मई 2020 को जवाहर ज्योति व दमुवाढूंगा में सर्वेक्षण एवं अभिलेख संक्रियाओं को बंद कर हजारों लोगों के भूमि के विनियमितीकरण सम्बन्धी अधिकारों के सपनों को कुचलने के काम किया है। उन्होंने कहा कि इससे भाजपा का जन विरोधी चेहरा बेनक़ाब हो गया है। मई में पूरा प्रदेश करोना से जूझ रहा था वहीं भाजपा सरकार ने ऐसी अधिसूचना जारी कर लोगों को उनके भूमि के अधिकारों को ख़त्म करने से पर तुली थी।
दीपक बल्यूटिया ने बताया कि जवाहर ज्योति नगर ढमुवाढूंगा ग्राम को 5 मार्च 2014 के आदेश से आरक्षित वन क्षेत्र से हटाकर नगर निगम में शामिल कर लिया गया था। 1958-59 के बन्दोबस्त के समय से इस क्षेत्र को आरक्षित वन क्षेत्र में अधिक बसावट न होने के कारण शामिल कर लिया गया था, पूर्व कांग्रेस सरकार में 15 दिसम्बर 2016 की अधिसूचना द्वारा ग्राम जवाहर ज्योति दमुवाढूँगा को राजस्व ग्राम गठित किये जाने की स्वीकृति प्रदान की गई। 30 दिसम्बर 2016 की अधिसूचना के आधार पर पूरे ग्राम के नक्शे एवं अभिलेख तैयार करने की प्रकिया शुरू की गई, जिससे जवाहर ज्योति नगर, ढमुवाढूंगा में रहने वाले निवासियों को भूमि के विनियमितीकरण के अधिकार प्रदान किये जा सके। वहीं कोविड काल में सरकार ने अधिसूचना जारी कर जवाहर ज्योति दमुवाढूँगा के सम्बन्ध में बन्दोबस्ती प्रकिया को निरस्त कर दिया गया तथा भूमि सर्वेक्षण एवं अभिलेख प्रणाली की प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से बन्द कर दिया गया ऐसे में दमुवाढूँगा निवासियों को भूमि के विनियमितीकरण सम्बन्धी अधिकार मिलने की सम्भावना खत्म हो गई है। बल्यूटिया ने इस अधिसूचना को रद्द करने की मांग करते हुए कहा कि सरकार भूमि में सर्वेक्षण एवं अभिलेख संक्रियाओं को पुनः शुरू करें जिससे कि यहां के निवासियों को उनके भू अधिकार प्रदान किये जा सके।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल जिले को मिली नई सीएमओ, डॉ. रश्मि पंत संभालेंगी स्वास्थ्य विभाग की कमान

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440