हल्द्वानी आर्मी कैंट में संदिग्ध परिस्थितियों के चलते जवान ने फंदे से लटक कर दी जान

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। यहां आर्मी कैंट में संदिग्ध परिस्थितियों के चलते एक जवान ने फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। सूचना पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। सूचना पर मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तिकोनिया स्थित आर्मी कैंट में सिपाही के पद पर तैनात 31 वर्षीय कालू गिरी कार्तिक पुत्र आर कार्तिक मूल रूप से तेलंगा वाला था। यहां आर्मी कैंट में अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ रहता था। पुलिस के अनुसार कालू बीती रात खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया। कुछ देर के बाद उसकी पत्नी उसके कमरे में गई तो उसकी चीख निकल गयी, उसने देखा कि उसका पति गले में चादर का फंदा बनाकर पंखे के कुंडे से लटका है। चीख पुकार सुन आस पड़ोस में रहने वाले लोग वहां पहुंच गये और उसे नीचे उतारा और आनन-फानन में उसे डॉ0 सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्तपाल की सूचना पर मेडिकल चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कर इसका पंचनामा भर उसका पोस्टमार्टम करा कर उसके परिजनों को सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें -   गर्मी से राहत या बढ़ता जोखिम? उत्तराखंड में अगले 3 दिन मौसम का डबल अलर्ट

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440