20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा गया जेई, भुगतान के नाम पर वसूली का खेल बेनकाब

खबर शेयर करें

समाचार सच, काशीपुर डेस्क। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस की कार्रवाई लगातार जारी है। कुमाऊं रेंज की विजिलेंस टीम ने काशीपुर के कुंडा क्षेत्र में ट्रैप कार्रवाई करते हुए जसपुर ब्लॉक के कनिष्ठ अभियंता (जेई) विवेक कुमार को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। वहीं, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी दीपक सागर के खिलाफ भी भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी के मुताबिक, एक पंजीकृत ठेकेदार ने टोल-फ्री हेल्पलाइन 1064 पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया था कि जसपुर ब्लॉक में वाटर कूलर लगाने का कार्य पूरा होने के बावजूद भुगतान जारी करने के लिए जेई विवेक कुमार 20 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे थे। साथ ही ग्राम पंचायत विकास अधिकारी दीपक सागर पर भी भुगतान के एवज में 12 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया गया।

यह भी पढ़ें -   10 हजार के इनामी लूट आरोपी को पुलिस टीम ने ग्रेटर नोएडा से दबोचा

शिकायत के सत्यापन के बाद आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। इसके बाद पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी के निर्देशन में विशेष ट्रैप टीम का गठन किया गया। तय रणनीति के तहत शिकायतकर्ता को रिश्वत की रकम लेकर भेजा गया। जैसे ही जेई विवेक कुमार ने 20 हजार रुपये की रिश्वत स्वीकार की, विजिलेंस टीम ने उन्हें मौके पर ही दबोच लिया।

यह भी पढ़ें -   मूसलाधार बारिश का कहर, हल्द्वानी में भरभराकर धंसी सड़क, मुख्य मार्ग बंद, ट्रैफिक डायवर्ट

विजिलेंस ने बताया कि दूसरे आरोपी ग्राम पंचायत विकास अधिकारी दीपक सागर के खिलाफ भी भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440