समाचार सच, हल्द्वानी। ऊर्जा निगम जेई की सड़क दुर्घटना मौत हो गयी। वह रानीबाग सब स्टेशन में तैनात थे। सोमवार को अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया
प्राप्त जानकारी के अनुसार 42 वर्षीय धन सिंह बोरा निवासी हल्दूचौड़ जग्गी हल्द्वानी महानगर के उपखंड कार्यालय सुभाषनगर के अधीन सब स्टेशन रानीबाग में तैनात थे। बीते रविवार शाम वह एक पारिवारिक समारोह जाना था। उन्होंने अपने परिवार को ऑटो से भेज दिया और स्वयं अपनी स्कूटी से जा रहे थे। रास्ते में बेरीपड़ाव के समीप उन्हें किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क किनारे गिर गये। उसी समय वहां से गुजर रहे एक ऑटो सवार ने उन्हें देख लिया और ऑटो रोक तत्काल 108 पर फोन किया। देखते-देखते वहां भीड़ जमा हो गयी। स्थानीय लोग उन्हें अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया। इधर जेई की मौत से उनके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
JE posted in Ranibagh Energy Corporation Sub Station died in a road accident
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















