जौलीग्रांट एयरपोर्ट को मिली टर्मिनल-2 का नया भवन, केंद्रीय मंत्री सिंधिया और सीएम धामी ने किया उद्घाटन

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। यहां जौलीग्रांट एयरपोर्ट के नवनिर्मित टर्मिनल भवन फेज-2 का उद्घाटन किया गया। सीएम पुष्कर सिंह धामी व केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने टर्मिनल भवन फेज-2 का वर्चुअली उद्घाटन किया. नई टर्मिनल बिल्डिंग को आधुनिक तकनीक से लैस किया गया है. टर्मिनल की नई बिल्डिंग में उत्तराखंड की कला और संस्कृति की झलक उकेरी गई है. 486 करोड़ की लागत से नई टर्मिनल बिल्डिंग बनकर तैयार हुई है

जौलीग्रांट एयरपोर्ट के नवनिर्मित टर्मिनल भवन फेज-2 के उद्घाटन के साथ ही एयरपोर्ट का क्षेत्र 42,776 वर्ग मीटर हो गया है. इससे पहले पुरानी टर्मिनल बिल्डिंग 28729 वर्ग मीटर क्षेत्र में थी. नई टर्मिनल बिल्डिंग पुरानी बिल्डिंग की तुलना में 10 गुना अधिक क्षमता वाली हो गई है. यह हवाई अड्डा 47 लाख की वार्षिक क्षमता के साथ पिक वर्ष में 3240 यात्रियों को सेवा प्रदान करेगा. नए हवाई अड्डे का रनवे 2140 मीटर लंबा है और जिसमें एक एप्रेन है जिसमें कुल 20 पार्किंग हैं. नया टर्मिनल भवन में यात्री सुविधाओं के लिए 48 चेक इन काउंटर, 4 कन्वेयर बेल्ट, 12 बैगेज, एक्स-रे मशीन और 500 कारों की पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है. वहीं टर्मिनल भवन में दिव्यांग जनों के लिए भी व्यवस्था की गई है. इसमे रैंप, लिफ्ट और विशेष रूप से टॉयलेट जैसी सुविधा उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानीः जनहित खबर के बाद विवाद, पत्रकारों ने खोला मोर्चा

कार्यक्रम में मंच से जनता को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने कहा कि केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयासों से ही उत्तराखंड में हवाई सेवा मजबूत हुई है. मंत्री सिंधिया के नेतृत्व में नागरिक उड्डयन विभाग तेजी से काम कर रहा है। भारत सरकार के सहयोग से प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमने चुनौतियों को अवसरों में बदलने का प्रयास किया है. आज बाहर के लोगों को भी प्राधिकरण सस्ती हवाई सेवाएं उपलब्ध करा रहा है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440