पत्रकार दानिश खान का हृदयगति रूकने से निधन, पत्रकारिता जगत में दौड़ी शोक की लहर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी/देहरादून। पत्रकार दानिश खान का हृदयगति रूकने से निधन हो गया। उन्हें बीती रात दिल का दौरा पड़ा। इस पर उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका निधन हो गया। इस खबर से पत्रकारिता जगत के साथ ही राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मृदुभाषी व मिलनसार स्वभाव के स्वामी दानिश खान लंबे समय से पत्रकारिता जगत से जुड़े रहे। वह हमेशा से ही पत्रकारों के साथ-साथ जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते रहे। उनके निधन पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा हृदयेश समेत तमाम पत्रकार, राजनीतिक दलों व सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

इधर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने श्रमजीवी पत्रकार यूनियन नैनीताल के जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार दानिश खान के दुःखद निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। अपने शोक संदेश में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री भगत ने कहा कि दानिश खान एक समर्पित पत्रकार थे। उन्होंने श्री खान को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति व शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी डॉ देवेन्द्र भसीन तथा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष मजहर नईम नवाब ने भी श्री दानिश खान के निधन पर दुःख जताया है।

अल्पसंख्यक हुनर परिषद के पूर्व अध्यक्ष अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने भी पत्रकार दानिश खान के निधन पर गहरा अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि उन्होंने बहुत कम समय में ही लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ली थी। इस दुख की घड़ी में हम सब उनके परिवार के साथ है।

यह भी पढ़ें -   गांधी और भारतीयता’ पर मंथन: UOU में गूंजे सत्य-अहिंसा के विचार, गांधी के उत्तराखंड कनेक्शन पर भी हुई चर्चा

स्व0 दानिश खांन शासन से मान्यता प्राप्त पत्रकार के हृदयाघात से आकस्मिक निधन पर मीडिया सेन्टर मे उनकी आत्मा की शान्ति के शोक सभा कर दो मिनट का मौन रखा गया। माननीय मुख्य मंत्री के जनसम्पर्क अधिकारी विजय बिष्ट ने भी माननीय मुख्यमंत्री की ओर से शोक संवेदना व्यक्त की और कहा कि उनके परिवार को इस दुख की घडी सहन करने की ईश्वर शक्ति दे। शोक सभा में दो मिनट का मौन रखा गया। शोक सभा में उपनिदेशक सूचना योगेश मिश्रा, अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी गोविन्द सिह बिष्ट,सुधीर कुमार, मोहन फुलारा, एमसी जोशी, पवन नेगी, आनसिह, भुवन चन्द्र, पत्रकार गुड्डू रजवार,सुरेश पाठक, गिरीश भटट, गोविन्द पाटनी आदि मौजूद थे। स्व0 दानिश खांन के आकस्मिक निधन पर जिलाधिकारी श्री सविन बंसल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा ने भी शोक संवेदना व्यक्त की है।

यह भी पढ़ें -   मसूरी घुमाने के बहाने नाबालिग को दून लाए, फिर कमरे में बनाया बंधक! किराये के मकान से देह व्यापार का खुलासा, महिला समेत 6 गिरफ्तार

प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन चन्द्र वर्मा, प्रदेश महामंत्री प्रकाश मिश्रा, जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता, जिला महामंत्री हर्षवर्द्धन पाण्डे, युवा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार अग्रवाल, जिला महामंत्री परमजीत पम्मा, नगर अध्यक्ष योगेश शर्मा व महामंत्री मनोज जायसवाल सहित सभी पदाधिकारियों ने पत्रकार दानिश के निधन पर शोक प्रकट किया।

देवभूमि व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत चढ्डा, नगर अध्यक्ष गोविन्द बगड्वाल, महामंत्री राजीव जायसवाल तथा मटर गली एसो हल्द्वानी के अध्यक्ष दलजीत सिंह दल्ली, महामंत्री पंकज गुप्ता सहित एसो पदाधिकारियों व व्यापारियों ने पत्रकार दानिश खान के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया।

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की एक शोक सभा की गई जिसमें आज वरिष्ठ पत्रकार दानिश खान के आकस्मिक निधन पर शोक प्रकट किया। शोक सभा में हुकुम सिंह कुंवर, राजकुमार केसरवानी, जीवन सिंह कार्की, जगमोहन चिलवाल, घनश्याम वमार्, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, अजय कृष्ण गोयल, कमल मेहरा, अतुल कुमार गुप्ता, नासिर हुसैन सिद्दीकी, सुल्तान शाहनवाज, उदय गुप्ता, रवि गुप्ता, आकाश जायसवाल, अंकित नगदली आदि उपस्थित थे।

Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/
ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440