समाचार सच, हल्द्वानी। प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिला इकाई ने कई पत्रकारों को कलमवीर योद्घा सम्मान से नवाजा है। यह सम्मान पत्रकारों को कोरोना संक्रमण काल में लेखनी के माध्यम से जनता तक बेहतर संदेश पहुुंचाने के लिए दिये गये हैं। यहां एक बैंक्वट हॉल में आयोजित सम्मान समारोह में उप निदेशक सूचना योगेश मिश्रा व अपर पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने बतौर अतिथि के रूप में पत्रकारों को सम्मानित किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप निदेशक सूचना योगेश मिश्रा ने कोरोना संक्रमणकाल में पत्रकारों को लेखनी के माध्यम से जनता को जागरूक करने व बेहतर सूचना उन तक पहुंचाने के लिए बधाई का पात्र बताया। कहा कि जिस तरह कोरोना संक्रमणकाल में पत्रकार अपने दायित्व का बखूबी निर्वहन कर रहे हैं, उसने जनता को संक्रमण से बचाने के साथ-साथ सुरक्षा उपायों के बारे में भी बेहतर जानकारी देने का काम किया।

विशिष्ट अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकार ने अपने समाचार पत्रों व सोशल मीडिया के माध्यम से कोरोना संक्रमण से बचाव के उपाय के साथ ही गांवों, शहरों व महानगरों की प्रत्येक गतिविधियों को जनता के बीच रखा, यह कोरोना जंग जीतने के लिए काफी हद तक मददगार साबित रहा है। इसके लिए पत्रकारों की जितनी प्रशंसा की जाए, वह कम है। पत्रकारों ने पुलिस-प्रशासन से बेहतर सांमजस्य स्थापित करते हुए जनता मेंगाइड-लाइन का पालन करवाने में भी अपनी अहम भूमिका निभाई है।

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा व जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत करते हुए पत्रकारों से आगे भी इस कोरोना संक्रमण काल की तरह बेहतर मार्ग दर्शन करते रहने की अपेक्षा जताई।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री हर्षवर्धन पांडेय ने किया। जबकि आयोजक नवीन पांडेय ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में व्यापार मंडल के प्रदेश संरक्षक बाबूलाल गुप्ता, संरक्षक अब्दुल कवि, प्रमोद गोयल, शांति जीना, कुसुम दिगारी, राजेश अग्रवाल, मनोज जायसवाल, दिनेश अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, नंदकिशोर जायसवाल (लाला), सूरज लांबा , रूपेंद्र नागर आदि मौजूद रहे।

https://www.edumount.org/

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


