पूजा के समय आंख में आंसू आ जाते हैं या पूजा के समय उबासी आये तो इसके संकेत क्या बताते हैं

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। पूजा के दौरान हमें कुछ ऐसे संकेत मिलते हैं जिनसे हम पता लगा सकते हैं कि आपकी पूजा सफल हुई है या असफल। कई बार आपने देखा होगा की पूजा के समय आंख में आंसू आ जाते हैं या पूजा के समय उबासी आ जाती है। आइए जानते हैं पूजा के समय मिलने वाले संकतों के क्या है मतलब।हर व्यक्ति अपने इष्ट की आराधना करता है। पूरी श्रद्धा के साथ पूजा पाठ करते हैं। सभी मनोकामना होती है की भगवान उनकी पूजा स्वीकार करें और उन्हें आशीर्वाद दें। उनके आशीर्वाद से आपके जीवन में हमेशा सुख समृद्धि और शांति बनी रहें। कई बार पूजा करते समय हमें कुछ संकेत भी मिलते हैं जिन्हें हम कई बार नजरअंदाज भी कर देते हैं लेकिन, पूजा के दौरान मिले संकेतों से आप पता लगा सकते हैं कि आपकी पूजा सफल हुई है या नहीं। आइए जानते हैं पूजा के दौरान आंख में आंसू आने और बाकी संकेतों का क्या मतलब होता है।

यह भी पढ़ें -   दिल्ली पब्लिक स्कूल हल्द्वानी में अलंकरण एवं स्कॉलर बैज सेरेमनी में छात्राओं-छात्रों ने हासिल की नई ऊँचाइयाँ

पूजा के समय आंख में आंसू आना
पूजा के दौरान आंख में आंसू आना अगर किसी व्यक्ति की आंख से पूजा के दौरान आंसू आते हैं तो इसका मतलब है कि आपके मन में जो दुख है वह अब जल्द ही समाप्त होने वाला है। साथ ही आप व्याप्त बुराइयों पर जीत हासिल कर लेंगे।

पूजा के दौरान हाथ का जलना
अगर पूजा का दीपक जलाते समय या पूजा पाठ के किसी कार्य के दौरान आपका हाथ जल जाता है तो इसका अर्थ है कि पूजा के दौरान आपसे कोई गलती हुई है। ऐसे में कोशिश करें की आप भगवान की पूजा और अनुष्ठान सही तरीके से करें।
पूजा के समय उबासी आना

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में हाईप्रोफाइल चोरियों का खुलासा, 25 लाख के जेवरात संग तीन शातिर गिरफ्तार

पूजा के समय उबासी आना
अगर पूजा के दौरान बार बार आपको उबासी आती है तो शास्त्रों के अनुसार, ऐसा होता इस बात का संकेत है कि आपके अंदर किसी न किसी तरह की नेगेटिविटी मौजूद है। साथ ही कई बार मलिन विचारों के कारण भी आपको पूजा के दौरान उबासी आ सकती है।
पूजा सफल होने के संकेत
जब पूजा के दौरान जलता हुए दीए के लौ ऊपर की ओर उठने लगती है तो आपको समझ जाना चाहिए कि भगवान आपकी पूजा से प्रसन्न हैं। वहीं, अगर पूजा के दौरान आपके घर में कोई मेहमान आ जाता है तो इसका अर्थ है कि भगवान आपसे काफी प्रसन्न हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440