कालाढूंगी पुलिस ने किया 6.70 ग्राम अवैध स्मैक के साथ स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी/कालाढूंगी। कालाढूंगी पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ एनडीपीएस धारा के अन्तर्गत मामला दर्ज किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के निर्देशानुसार जनपद नैनीताल में नशे के विरुद्ध लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष कालाढूंगी नन्दन सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम के द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था/ कानून व्यवस्था/ यातायात व्यवस्था एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु लाल मिट्टी बैण्ड के पास चेकिंग अभियान चला रही थी, अभियान के दौरान अभियुक्त नवीन सिंह रावत पुत्र दीवान सिंह रावत निवासी वार्ड नं0-1 डाकबंगला को 6.70 ग्राम अवैध स्मैक की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना कालाढूंगी में एनडीपीएस की धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया ।

यह भी पढ़ें -   निर्जला एकादशी 2026: पानी पीने के नियम, पारण का सही समय और दान की परंपराओं की जानकारी पहले से जान लेना आवश्यक

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक गगनदीप सिंह, कानि0 देशराज सिंह शामिल थे।

यह भी पढ़ें -   निर्जला एकादशी 2026: पानी पीने के नियम, पारण का सही समय और दान की परंपराओं की जानकारी पहले से जान लेना आवश्यक
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440