अवैध शराब तस्करी के 8 मुकदमों में लिप्त अभियुक्त को कालाढूंगी पुलिस ने किया जिला बदर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी/कालाढूंगी। कालाढूंगी थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के 8 मुकदमों में लिप्त अभियुक्त को जिलाबदर करते हुए जिले की सीमा के बाहर किया गया। पुलिस ने न्यायालय के आदेशानुसार अवैध शराब के विभिन्न मुकदमों में लिप्त अभियुक्त जगत सिहं पुत्र स्व0 तेज सिंह निवासी पूरनपुर चकलुवा जिसे शनिवार को 6 माह के लिए जिला बदर की कार्यवाही करते हुए नैनीताल की सीमा से बाहर किया गया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त लगातार अवैध धनोपार्जन हेतु कई वर्षाे से अवैध शराब की तस्करी एवं बिक्री का कार्य कर रहा था।
जिस आधार पर अभियुक्त के विरूद्ध थाना कालाढूंगी पर कई मुकदमें दर्ज थे। अभियुक्त क्षेत्र की जनता को धन बल के आधार पर अक्सर डराया धमकाता था। जिससे चलते जगत सिंह से आम जनता में भय व दहशत का माहौल बना हुआ था तथा अभियुक्त जगत सिंह थाना कालाढूंगी का हिस्ट्रीशीटर भी है। जिसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत पंजीकृत है। कालाढूंगी थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत द्वारा उत्तर प्रदेश गुण्डा अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर उसे जिला बदर किये जाने हेतु जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल को रिपोर्ट प्रेषित की गयी जिस आधार पर अभियुक्त को जिला बदर किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: पितृ विसर्जन अमावस्या आज, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440