कालाढूंगी: युवक ने इंस्टाग्राम पोस्ट डालकर बतायी मौत की वजह, फिर कर ली खुदखुशी

खबर शेयर करें

समाचार सच, कालाढूंगी। कोटाबाग क्षेत्र में दोहनिया गांव के एक युवक ने पिटाई से आहत होकर खुदकुशी कर ली। खुदखुशी से पहले उसने एक दोस्त को फोन कर तीन लोगों पर मारपीट और उत्पीड़न का आरोप लगाया। साथ ही बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर वायरल कर दी।

मीडिया रिपोटर््स के अनुसार दोहनिया गांव निवासी अनिल सिंह निगल्टिया (29) एनजीओ चलाता था। उसका उसी गांव में रहने वाले दलीप गोस्वामी और कमल गोस्वामी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। अनिल के चचेरे भाई भीम सिंह निगल्टिया ने बताया कि दोनों आरोपी आए दिन अनिल को परेशान करते रहते थे और पहले भी वे उसके घर आकर अनिल को जान से मारने की धमकी दे चुके थे जिससे परिवार दहशत में था।

रविवार शाम दलीप और कमल ने अनिल को अपने बुलाया और उसे लाठी-डंडो से खूब पीटा। आरोप है कि अनिल को पिटवाने में कुबेर सिंह तड़ियाल का हाथ है। पिटाई सेे आहत अनिल ने जहरीला पदार्थ खा मौत को गले लगा लिया।

यह भी पढ़ें -   10 साल, 14 हजार किलोमीटर का सफर और प्रकृति से प्यार! नैनीताल में वॉकिंग बाबा ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

जबकि इससे पहले उसने अपने एक दोस्त को फोन किया। उसे बताया कि आरोपियों ने अनर्गल आरोप लगाकर उसे बुरी तरह पीटा। जिस कारण वह खुदकुशी कर रहा है। उसके दोस्त ने उसे समझाया और खुदकुशी न करने के लिए कहा, लेकिन उसने फोन काट दिया। उसके बाद बातचीत की रिकॉर्डिंग अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर वायरल कर दी। परिजनों को इसकी सूचना मिली तो खलबली मच गई। सभी अनिल की तलाश में निकल गए। अनिल घर के पास ही खेत में बेसुध मिला। उसके मुंह से झाग निकल रहे थे। उसने जहर खाया था। परिजन उसे सीएचसी कालाढूंगी ले गए जहां से एसटीएच रेफर कर दिया। रविवार रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

कालाढूंगी थाना प्रभारी राजवीर सिंह नेगी ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर धारा 306 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आत्महत्या से पहले मृतक अनिल सिंह ने बतायी अपने दोस्त को पूरी बात

अनिल ने रविवार की देर शाम अपने एक मित्र को फोन किया। उसने उसे अपने एटीएम का पिन नंबर बताया। कहा उसके एकाउंट में 26 हजार रुपये हैं। उसने एटीएम से रुपये निकालकर उसकी मां को देने की बात कही। जब अनिल के दोस्त को शक हुआ तब उसने बताया कि अब वह आत्महत्या करने वाला है। उसने बताया कि दिलीप गोस्वामी और कमल गोस्वामी ने उसे बहुत मारा। इससे शायद उसकी टांग टूट गई है।

यह भी पढ़ें -   31 अक्टूबर 2026, शनिवार कार्तिक कृष्ण षष्ठी पर कई राशियों को मिल सकते हैं तरक्की और धन लाभ के अवसर, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

अनिल ने कहा कि दोनों ने उसे धमकी दी है कि उसके घर आकर उसकी मां को बताएंगे। बातचीत के दौरान अनिल कई बार रोया भी। वह अपने दोस्त से कहता रहा कि तू कहीं भी नहीं फंसेगा और उसकी आत्महत्या के आरोपी तीन लोग हैं। अनिल ने कहा कि आरोपियों ने उसकी बात नहीं सुनी और मारते रहे। बातचीत के दौरान अनिल रोता रहा। कहता रहा कि उसका कोई कसूर नहीं है। कहा कि अब उससे बदनामी सही नहीं जा रही। अनिल का दोस्त उसे आत्महत्या न करने के लिए समझाता रहा।

मां की ममता का भी हवाला दिया, लेकिन अनिल नहीं माना। दोनों के बीच नौ मिनट 58 सेकेंड की बात हुई। बाद में अनिल ने फोन काट दिया। उसके बाद अनिल ने बातचीत की रिकॉर्डिंग अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर वायरल कर दी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440