श्री आनंद आश्रम की कनक ने दिया जरूरतमंदों को राशन व मास्क

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। लॉकडाउन के चलते रोजी-रोटी से जूझ रहे कठघरिया पनियाली क्षेत्र के जरूरतमंद वृद्धजनों सहित अन्य लोगों को शुक्रवार को श्री आनंद आश्रम (वृद्धाश्रम) की अध्यक्ष कनक चंद ने मास्क एवं आवश्यक खाद्य सामग्री वितरित की। मास्क सिलाई करके देने का सहयोग आश्रम की जागरूकता अभियान की अध्यक्ष एवं खालसा स्कूल की पूर्व प्रवक्ता पार्वती किरौला द्वारा दिया गया।

कठघरिया पनियाली के जरूरमंदों लोगों ने मास्क व आवश्यक खाद्य सामग्री के लिये आश्रम की संचालिका कनक चंद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे समय में आश्रम द्वारा किया जा रहा कार्य एक सच्ची समाजसेवा है।

इस पुनीत कार्य अभियान में मुख्य रूप से पूर्व जिला पंचायत सदस्य नीरज तिवारी, ग्राम प्रधान कमल पड़लिया, चेतन जोशी, घनश्याम सुयाल, चेतन सुयाल समेत आश्रम के सचिव मनीष चंद व सदस्य रोहित जोशी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में हल्द्वानी में कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा सरकार का फूंका पुतला
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440