कपिल देव महाराज का आंचल दुग्ध संघ में ग्रैंड वेलकम – गुरु-शिष्य परंपरा का अनुपम संगम!

खबर शेयर करें

समाचार सच, लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड (आंचल) का परिसर एक बार फिर आस्था, विश्वास और एकजुटता का केंद्र बना हुआ है। यहाँ सुप्रसिद्ध बाल व्यास कपिल देव महाराज का गरिमामय स्वागत किया गया, जिसका नजारा हर किसी ने देखा।

गुरु-शिष्य परंपरा की इस प्रेरक घड़ी पर आंचल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने भावुक होकर कहा, “आज का दिन मेरे जीवन का सौभाग्य है। मेरे गुरु का यहाँ आना हम सबके लिए गर्व की बात है।”

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में बड़ा बदलाव: धामी सरकार ने मदरसों की सरकारी सहायता पर लगाया ब्रेक, अब नए नियमों से होगी मान्यता

कपिल देव महाराज ने अध्यक्ष बोरा सहित विपणन प्रभारी संजय भाकुनी पर स्नेहपूर्वक आशीर्वाद दिया साथ ही उनके सामाजिक दायित्व की सराहना की। साथ ही उन्होंने आंचल परिवार की उन्नति और जनकल्याण की विशेष कामना भी की।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में युवाओं के लिए सुनहरा मौका, होमस्टे मैनेजर बनकर रोजगार और स्वरोजगार का मिलेगा रास्ता

समारोह में आंचल संघ के अनेक सदस्य, कर्मचारी, आम जन सहित लालकुआं प्रेस क्लब अध्यक्ष बीसी भट्ट, श्रीमती गीता भट्ट, वैभवी भट्ट ने भी शिरकत किया और आशीर्वाद ग्रहण किया। इस दौरान महाराज ने प्रेरणा दिया- “सच्चा सेवा भाव तभी पूर्ण होता है, जब उसमें आत्मसमर्पण और जनहित की भावना रहे।”
कार्यक्रम में पंडित अमित पंत, भास्कर भट्ट सहित राजू रेकवाल भी मौजूद रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440