समाचार सच, हल्द्वानी। बीते दिवस काठगोदाम में डूबी महिला के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
अक्सर पुलिस द्वारा बरसातों के समय नदी, नालों में स्नान आदि करने के लिए चेतावनियां दी जाती है कि बरसात के मौसम में नदी नाले उफान पर होते हैं जिस कारण पता नहीं चल पाता है कि कहां कितना पानी है लेकिन इन सब चेतावनियों को दरकिनार करते हुए अक्सर बरसात के दिनों में सेल्फी व रील बनाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल देते हैं। पुलिस की चेतावनी को अनसुना करते देते हैं। जिसका खामियाजा परिजनों को उठाना पड़ता है।
बीते दिवस रेलवे लाइन ठोकर के पास रिश्तेदारों के साथ बैठकर नदी में नहा रही महिला तेज बहाव के साथ गौला नदी में बह गई। शोर सुनकर बचाने के लिए दो स्थानीय युवकों ने महिला को बचाने के लिए नदी में कूद पड़े। किनारे से करीब 50 मीटर आगे जाने पर बहती महिला गायब हो गई। इसी बीच दोनों युवक पानी के बीच बने एक टापू की तरफ को बहते हुए पहुंचे और वहीं फंस गए। कुछ देर बाद महिला का शव भी बहते-बहते टापू के किनारे पहुंच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर दमुवाढूंगा चौकी प्रभारी महेंद्र राज टीम के साथ पहुंचे और हालात को देखते हुए तुरंत एसडीआरएफ की टीम को बुलाया। बचाव दल ने करीब दो घंटे के रेस्क्यू अभियान के बाद टापू पर फंसे महिला के शव और दोनों युवकों को बाहर निकाला। इधर पुलिस ने आज शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। इस घटना से मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















