स्कूटी से शराब तस्करी कर रहे युवक को काठगोदाम पुलिस किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

Kathgodam police arrested a youth smuggling liquor from scooty

समाचार सच, हल्द्वानी। काठगोदाम थाना पुलिस ने स्कूटी से शराब की तस्करी कर रहे युवक को शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट द्वारा जनपद को नशामुक्त बनाने के लिए चलाये गये अभियान के अन्तर्गत सभी थाना प्रभारियों को नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं। इसी अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर हरबन्स सिंह, क्षेत्राधिकारी भूपेन्द्र सिंह धौनी के तत्ववाधान में थानाध्यक्ष काठगोदाम प्रमोद पाठक, प्रभारी थानाध्यक्ष महेन्द्र राज, खेड़ा चौकी प्रभारी मनोज कुमार, का0 चन्दर सामंत, सुरेन्द्र सिंह की टीम ने नशे एवं शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुये मंगलवार को अतुल सिंह बिष्ट पुत्र जीवन सिंह बिष्ट निवासी पश्चिमी खेङा गौलापार को स्कूटी संख्या यूके04 एडी7024 से अवैध शराब की तस्करी करते हुये गिरफ्तार किया पुलिस ने उसके कब्जे से मसालेदार 68 पव्वे देशी शराब गुलाब मार्का बरामद की है। अभियुक्त के विरूद्द थाना काठगोदाम में मुकदमा दर्ज कर आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत जेल भेजा दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, ABVP से छात्रसंघ अध्यक्ष पद का प्रत्याशी रह चुका धीरज बिष्ट समेत चार गिरफ्तार
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440