Kathgodam police station arrested smuggler smuggling liquor from scooty
समाचार सच, हल्द्वानी/काठगोदाम। स्कूटी से शराब की तस्करी करने वाले तस्कर को काठगोदाम थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत मामला दर्ज किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के जनपद में चलाये जा रहे नशामुक्त अभियान के अन्तर्गत उनके द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को नशे के सन्दर्भ में प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। इसी अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर हरबन्स सिंह, क्षेत्राधिकारी भूपेन्द्र सिंह धौनी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष काठगोदाम प्रमोद पाठक, उ0नि0 महेन्द्र राज सिंह, का0 चंदन सामंत, उमेश प्रसाद के साथ क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम करने हेतु टीम द्वारा शनिवार को क्षेत्र में शांति व्यवस्था कानून व्यवस्था एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम करने हेतु चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति बिक्रम सिंह रावत पुत्र खीम सिंह रावत निवासी कुंवरपुर बागजाला देवलातल्ला द्वारा स्कूटी यूके04एई1680 में परिवहन कर अवैध शराब की तस्करी करते हुये गिरफ्तार किया गया है। तथा कब्जे से 68 पव्वे विभिन्न प्रकार के मैकडवल अंग्रेजी व देशी मसालेदार शराब गुलाब मार्का कब्जे से बरामद कर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्द थाना काठगोदाम में आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर जेल भेजा गया है।
![Ad](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2024/05/Ad-SumitHridayesh.jpeg)
![Ad](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2024/05/Ad-HemArya.jpeg)
![Ad](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2024/05/Ad-WisdomSchool.jpeg)
![Ad](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2024/05/Ad-StPaulsSchool.jpeg)
![Ad](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-Balutia-DineshPantola-1.jpeg)
![Ad](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-AnilDabbu.jpeg)
![Ad](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-NaveenVerma-OmkarJewellers.jpeg)
![Ad](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-SonachandiJewellers.jpeg)
![Ad](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-SumitraPrasad.jpeg)
![](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2023/01/Ad-CommerceClasses.jpeg)
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440