काठगोदाम-रानीबाग जाम से निजात के लिए एलिवेटेड रोड जरूरी, नवीन वर्मा ने उठाई मांग

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। काठगोदाम से रानीबाग के बीच लगने वाले जाम की समस्या से छुटकारा पाने के लिए तुरंत कदम उठाने की जरूरत है। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने सरकार से इस गंभीर मुद्दे पर ठोस योजना बनाने की मांग की है। उन्होंने सुझाव दिया कि हल्द्वानी-रानीबाग राजमार्ग के समानांतर गौला पुल से काठगोदाम, रानीबाग, एचएमटी क्षेत्र और भीमताल मार्ग तक एक एलिवेटेड रोड बनाई जाए। उनका कहना है कि यह इस समस्या का एकमात्र कारगर हल हो सकता है।

यह भी पढ़ें -   देहरादून में समीक्षा बैठकः सीएम धामी ने लंबित घोषणाओं पर 20 दिन में कार्रवाई के दिए निर्देश

पहाड़ी क्षेत्रों की संवेदनशीलता और बढ़ता ट्रैफिक
नवीन वर्मा ने बताया कि काठगोदाम-रानीबाग की पूर्वी पहाड़ी बेहद नाजुक है, जिसके चलते एलिवेटेड रोड ही सबसे बेहतर विकल्प है। वाहनों की संख्या में लगातार इजाफा और उत्तराखंड की पहाड़ियों की ओर बढ़ता पर्यटकों का रुझान इस समस्या को और गंभीर बना रहा है। धारचूला, बागेश्वर, अल्मोड़ा और रानीखेत जैसे इलाकों से आने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं, आपातकालीन एम्बुलेंस सेवाएं भी जाम में घंटों फंस रही हैं, जिससे लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में एमबीपीजी कालेज की छात्रा की रहस्यमयी मौत, अंतिम मैसेज ने बढ़ाई जांच की गुत्थी

पर्यटन और आवाजाही के लिए बड़ी पहल जरूरी
उन्होंने कहा कि अगर सरकार पहाड़ी क्षेत्रों से हल्द्वानी और अन्य प्रदेशों के बीच सुगम आवाजाही सुनिश्चित करना चाहती है और पर्यटन को बढ़ावा देना चाहती है, तो इस दिशा में फौरन काम शुरू करना होगा। नवीन वर्मा ने इस प्रस्ताव को कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के सामने भी रखा है और सरकार से इस अहम मुद्दे पर त्वरित कार्रवाई की अपील की है। उनका मानना है कि एलिवेटेड रोड न सिर्फ जाम से राहत दिलाएगी, बल्कि क्षेत्र के विकास में भी मील का पत्थर साबित होगी।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440