कौशिक कांग्रेस की सद्बुद्धि के लिए 24 को रखेंगे मौन व्रत

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक सोमवार को प्रदेश मुख्यालय में प्रात: 11 बजे कांग्रेस को सद्बुद्धि देने व अपने बड़े नेताओं से सीख लेने के लिए मौन व्रत रखेंगे। उक्त जानकारी देते हुए पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि जिलों में जिलाध्यक्ष भी मौन व्रत रखेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सहित राज्य के स्वयं सेवी संस्थाये पीड़ितों केजीवन को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं और कांग्रेस धरना प्रदर्शन में मशगूल है। कांग्रेस की रुचि सेवा कार्यों में नहीं है और वह राहत कार्यो में मीन मेख निकाल कर भय का वातावरण बना रही है। कांग्रेस जनता के बीच जाकर सेवा कार्यों में जुटे और उसे सद्बुद्धि आए इसे लेकर प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक सांकेतिक मौन व्रत रखेंगे।

यह भी पढ़ें -   १ जून २०२६ सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440