केदारनाथ धाम झिलिमलाएगा रोशनी में

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। केदारनाथ धाम मंदिर को प्रकाशमय करने के उद्देश्य से केदारनाथ चेरिटेबल ट्रस्ट और निजी क्षेत्र की सूर्या रोशनी के बीच आज एक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) पर हस्ताक्षर हुए। इसके तहत कंपनी अपनी सामाजिक दायित्व स्कीम के माध्यम से केदरानाथ मंदिर पर आकर्षक रोशनी लगाएगी।
इस आशय के एमओयू पर केदारनाथ चेरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से उप निदेशक जितेंद्र कुमार और सूर्या रोशनी के महाप्रबंधक विशाल महिंद्रु ने हस्ताक्षर किये। केदारनाथ मंदिर के सौंदर्यीकरण के उद्देश्य से की जा रही प्रकाश व्यवस्था के लिए सूर्या रोशनी नवीनतम टेक्नोलॉजी वाली पर्यावरण के अनुकूल लाइटों से मंदिर को प्रकाशमय किया जायेगा। कंपनी अगले पांच वर्ष तक इन लाइटों के रखरखाव की भी जिम्मेदारी संभालेगी। श्री जितेंद्र कुमार ने इस अवसर पर कहा हम इस करार को लेकर उत्साहित हैं और केदारनाथ धाम पर प्रकाश व्यवस्था के सूर्या रोशनी के प्रयासों की सराहना करते हैं। पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने कहा केंदारनाथ के सौंदर्यीकरण की दिशा में यह करार महत्वपूर्ण है। हम आश्वस्त हैं कि इससे पूरे मंदिर की आभा नए स्वरूप में निखर कर सामने आएगी और अधिक संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करेगी।

यह भी पढ़ें -   ड्यूटी पर जाने से पहले ही थम गई जिंदगी! रुद्रपुर में एएसआई की रहस्यमयी मौत से पुलिस महकमा सन्न

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440