केदारनाथ हेली सेवा: आज शाम 6 बजे से ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू, 22 अप्रैल से उड़ानें

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। केदारनाथ हेली शटल सेवा के टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग आज से शुरू होने जा रही है। बुकिंग पोर्टल शाम 6 बजे खोला जाएगा, जिसे आईआरसीटीसी द्वारा संचालित किया जाएगा।

पहले चरण में यात्रियों के लिए 22 अप्रैल से 15 जून तक की यात्रा अवधि के टिकट उपलब्ध कराए जाएंगे। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ आशीष चौहान के अनुसार, केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाएं 22 अप्रैल से शुरू होंगी।

यह हेली शटल सेवा गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा हेलिपैड से संचालित की जाएगी। आईआरसीटीसी ने बुकिंग से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

यह भी पढ़ें -   27 अगस्त को पूरे दिन पूर्णिमा होने के बाद भी रक्षा बंधन का त्योहार 28 अगस्त को क्यों मनाया जाएगा

प्राधिकरण ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि टिकट केवल आधिकारिक आईआरसीटीसी पोर्टल https://heliyatra.irctc.co.in से ही बुक करें। सोशल मीडिया या अन्य अनजान लिंक के माध्यम से टिकट बुकिंग के प्रलोभन से सावधान रहने की सलाह दी गई है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440