जिंदगी को तनाव से दूर रखना तो अपनाए ये टिप्स

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। आजकल मेंटल हेल्थ के कारण काफी तरह की चर्चाएं हम लगभग रोजाना ही सुनते हैं। अपनी सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। इस बात को हम सभी मानते हैं और फॉलो भी करते हैं। लेकिन सेहतमंद रहने के लिए सही खान-पान ही नहीं, बल्कि मानसिक रूप से भी मेंटल हेल्थ का ख्याल रखना जरूरी होता है। अपनी सेहत का ख्याल रखने के लिए आप सेहतमंद चीजों का सेवन करें। इसके साथ-साथ आप एक्सरसाइज भी रोजाना करें।

भागा-दौड़ भरे जीवन में स्ट्रेस और एंग्जायटी होना आम बात है, लेकिन इससे अपने आप को बचाकर रखना उतना ही जरूरी है। आज इस आलेख में हम आपको स्ट्रेस के कारणों और ऐसी टिप के बारे में जानकारी दे रहे हैं जिन्हें फॉलो करके आप मानसिक तौर से अपना ख्याल रख पाएंगे।

स्ट्रेस और एंग्जायटी का कारण?

  • आजकल यह समस्या बच्चों से लेकर बड़ों तक में देखी जा रही है।
  • ज्यादा सोचने के कारण और ज्यादा डिजिटल या सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने के कारण भी स्ट्रेस और एंग्जायटी हो सकती है।
  • हालांकि, मानसिक तनाव के कई और भी कारण हो सकते हैं, जिससे आपको टेंशन हो सकती है।
  • बड़ों में यह समस्या कामकाज या किसी फैमिली प्रॉब्लम के कारण भी हो सकती है।
यह भी पढ़ें -   सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन स्विमिंग में आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल का जलवा, ओम टनवाल ने चार पदक जीतकर बढ़ाया मान

एंग्जायटी और स्ट्रेस से बचाव कैसे करें?

  • मानसिक तनाव को कम करने के लिए अपने आप को जितना हो सके उतना बिजी रखें।
  • इसके अलावा आप किसी फिजिकल एक्टिविटी में भी हिस्सा ले सकते हैं।
  • ऐसा करने से आप जल्द ही थककर सो जाएंगे और ज्यादा सोचने से भी बचे रहेंगे।
  • स्ट्रेस लेवल और एंग्जायटी को कम करने के लिए आप ब्रीदिंग एक्सरसाइज कर सकते हैं। इसके लिए आप 2 बार सांस एक साथ लें और इसके बाद 1 बार सांस बाहर की तरफ छोड़ें।
  • ऐसा करने से यह आपके दिमाग के ऑटोनोमिक नर्वस सिस्टम में एक सिग्नल भेजता है, जिससे स्ट्रेस हॉर्माेन कण्ट्रोल होने लगते हैं।
  • इस तरह आप 5 से 6 बार करें। धीरे-धीरे यह आपके स्ट्रेस लेवल को कम करता है और दिमाग में शांति लाने का काम करता है।
  • इस तरह से रोजाना इस ब्रीदिंग एक्सरसाइज को करने से आपका स्ट्रेस लेवल और एंग्जायटी कण्ट्रोल आसानी से होने लगेगा।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी की गलियों में कबाड़ बीनने की आड़, बुजुर्ग महिलाओं को बनाते थे निशाना... SSP मंजूनाथ टीसी की सख्ती से 24 घंटे में दबोचे गए झपटमार
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440