हरिद्वार में केजरीवाल ने किया पार्टी का घोषणापत्र जारी, जानिए क्या है प्रमुख दस बिंदु

खबर शेयर करें

उत्तराखंड में सरकारी नौकरियों में भ्रष्टाचार खत्म करेंगे: अरविंद केजरीवाल

समाचार सच, हरिद्वार। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के घोषणापत्र के प्रमुख दस बिंदुओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में केवल आप पार्टी ही भ्रष्टाचार खत्म कर सकती है। उनको करना आता है। दिल्ली में यह कर दिखाया है। दिल्ली के लोगों के काम अब घर में होते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में बिजली उत्पादन होता है। बावजूद इसके यहां कट लगते हैं। जनता को 24 घंटे बिजली देंगे। प्रदेश में सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी है। दिल्ली में 10 लाख लोगों को रोजगार दिया है। हमें रोजगार सृजित करना आता है। उत्तराखंड में सरकारी नौकरियों में भ्रष्टाचार खत्म करेंगे। भाई-भतीजावाद खत्म कर सबको बराबर का अवसर देंगे। निजी सेक्टर में नौकरी देंगे। जब तक नौकरी नहीं लगती है पांच हजार हजार रुपये भत्ता देंगे।

अरविंद केजरीवल ने कहा कि 18 साल से अधिक उम्र की हर महिला के बैंक खाते में पैसा डाला जाएगा। स्कूल और अच्छे अस्पताल बनाएंगे। गंभीर से लेकर हर बीमारी का मुफ्त और अच्छा इलाज होगा। सड़कें ठीक करेंगे। सड़कों के निर्माण के बाद उसकी गुणवत्ता की गारंटी सुनिश्चित कराएंगे।

यह भी पढ़ें -   गर्मियों में ज्यादा गर्मी बढ़ जाने के कारण अक्सर दूध फटने की शिकायत होती है इसे बचाने के लिये अपनाइये ये तरीके

उत्तराखंड हिदुंओं की अंतरराष्ट्रीय आध्यामिक राजस्थानी बनाएंगे। धार्मिक पर्यटन से हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा। बुजुर्गों के लिए सीएम तीर्थ योजना लागू करेंगे। हिंदुओं को अयोध्या तो मुसलिमों को अजमेर शरीफ के दर्शन कराएंगे। सिखों को करतारपुर साहब दर्शन कराएंगे।

आप के घोषणापत्र के ये हैं प्रमुख दस बिंदु:
केजरीवाल ने पार्टी के घोषणापत्र के प्रमुख दस बिंदुओं का जिक्र किया। कहा कि उत्तराखंड में केवल आप पार्टी ही भ्रष्टाचार खत्म कर सकती है। उनको करना आता है। दिल्ली में यह कर दिखाया है। दिल्ली के लोगों काम अब घर में होते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में बिजली उत्पादन होता है। बावजूद इसके यहां कट लगते हैं। जनता को 24 घंटे बिजली देंगे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी है। दिल्ली में 10 लाख लोगों को रोजगार दिया है। हमें रोजगार सृजित करना आता है। उत्तराखंड में सरकारी नौकरियों में भ्रष्टाचार खत्म करेंगे। भाई-भतीजावाद खत्म कर सबको बराबर का अवसर देंगे। निजी सेक्टर में नौकरी देंगे। जब तक नौकरी नहीं लगती है पांच हजार हजार रुपये भत्ता देंगे।
केजरीवाल ने कहा कि 18 साल से अधिक उम्र की हर महिला के बैंक खाते में पैसा डाला जाएगा। स्कूल और अच्छे अस्पताल बनाएंगे। गंभीर से लेकर हर बीमारी का मुफ्त और अच्छा इलाज होगा। उत्तराखंड को हिंदुओं की अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक राजधानी बनाएंगे। धार्मिक पर्यटन से हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा। बुजुर्गों के लिए सीएम तीर्थ योजना लागू करेंगे। हिंदुओं को अयोध्या तो मुस्लिमों को अजमेर शरीफ के दर्शन कराएंगे और सिखों को करतारपुर साहिब दर्शन कराएंगे। सड़कें ठीक करेंगे। सड़कों के निर्माण के बाद उसकी गुणवत्ता की गारंटी सुनिश्चित कराएंगे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440