अश्वगंधा के मुख्य स्वास्थ्य लाभ

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। तनाव और चिंता कम करना
अश्वगंधा को स्ट्रेस बस्टरकहा जाता है। इसमें प्राकृतिक एडेप्टोजेनिक गुण होते हैं, जो आपको रिलैक्स करने में मदद करते हैं। रिसर्च के मुताबिक़, अश्वगंधा का सेवन करने से कॉर्टिसोल का स्तर कम होता है।

इम्यूनिटी बूस्टर
अगर आप इम्यूनिटी बढ़ाने का उपाय ढूंढ़ रहे हैं, तो अश्वगंधा एक बेहतरीन विकल्प है। यह आपके शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करता है, जिससे आप बीमारियों से बचे रहते हैं।

ताकत और स्टैमिना बढ़ाए
कई जिम और फिटनेस एक्सपर्ट अश्वगंधा पाउडर के फायदे बताते हैं क्योंकि यह मसल्स को मजबूत बनाता है और स्टैमिना बढ़ाता है। यह खासकर पुरुषों के लिए फायदेमंद माना जाता है।

यह भी पढ़ें -   31 अक्टूबर 2026, शनिवार कार्तिक कृष्ण षष्ठी पर कई राशियों को मिल सकते हैं तरक्की और धन लाभ के अवसर, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

हार्माेन बैलेंस करे
अश्वगंधा महिलाओं के लिए भी बहुत फायदेमंद है। यह पीरियड्स, थायरॉइड या मेनोपॉज से जुड़ी परेशानियों में भी उपयोगी साबित हुआ है।

वजन बढ़ाने में सहायक
कभी-कभी लोग वजन बढ़ाने के लिए अश्वगंधा का सेवन करते हैं क्योंकि यह अपेटाइट बढ़ाता है और शरीर को एनर्जी देता है।

बेहतर नींद में मददगार
अगर आपको नींद नहीं आती तो अश्वगंधा आपके लिए नेचुरल रेमेडी बन सकती है।

याददाश्त और फोकस बढ़ाता है
आयुर्वेद में, अश्वगंधा को ब्रेन टॉनिक भी माना गया है। ये मेमोरी, फोकस और फास्ट लर्निंग में मदद करता है।

यौन स्वास्थ्य में सुधार
अश्वगंधा पुरुष और महिलाएं दोनों के लिए यौन स्वास्थ्य बेहतर करने में मदद करती है। यह सेक्स पावर और फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए प्रसिद्ध है।

यह भी पढ़ें -   राष्ट्रीय एकता दिवस पर हल्द्वानी में जुटे पुलिसकर्मी और स्कूली बच्चे, एडीजी एपी अंशुमन ने जवानों के साथ देखा परेड का लाइव प्रसारण

शुगर और कोलेस्ट्रॉल पर नियंत्रण
अश्वगंधा का उपयोग करने से डायबिटीज़ और हार्ट डिजीज़ का खतरा कम होता है।

अश्वगंधा के सेवन की विधि

  • पाउडर एक चम्मच गर्म दूध या पानी के साथ।
    कैप्सूल
    डॉक्टर की सलाह अनुसार।
    अश्वगंधा टी
    मार्केट में आसानी से उपलब्ध है।
    जूस
    कुछ ब्रांड्स अश्वगंधा जूस भी ऑफर करते हैं।

डोज़
महिलाएं व पुरुष दिन में 200-500एमजी तक ले सकते हैं, लेकिन सही मात्रा के लिए विशेषज्ञ से बात जरूर करें

अश्वगंधा के दुष्प्रभाव/नुकसान
वैसे तो अश्वगंधा प्राकृतिक है और सेफ मानी जाती है, परंतु कुछ मामलों में पेट दर्द, उलटी, या एलर्जी हो सकती है। गर्भवती महिलाएं, और हार्माेन, थायरॉइड या इम्यून सिस्टम से जुड़ी बीमारियों के मरीज डॉक्टर से सलाह लेकर ही सेवन करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440