बादाम खाने के अनगिनत स्वास्थ्य लाभ, जानिए गर्मियों में कैसे-कितने बादाम खाएं

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। बादाम खाने के अनगिनत स्वास्थ्य लाभ हैं। अच्छी बात यह है कि इसका स्वाद बढ़िया होता है जिस वजह से यह बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को पसंद आता है। सभी लोग बादाम को अलग-अलग तरीके से खाते हैं। ऐसा माना जाता है कि रात भर भीगे हुए बादाम खाने से सेहत को ज्यादा फायदे होते हैं। फिलहाल गर्मियों का मौसम जारी है और ऐसा माना जाता है कि बादाम गर्म होता है, जिससे शरीर की गर्मी बढ़ सकती है।

सवाल यह है कि गर्मियों में बादाम का सेवन कैसे करना चाहिए? फैट टू स्लिम की डायरेक्टर और न्यूट्रिशनिस्ट एंड डाइटीशियन शिखा अग्रवाल शर्मा के अनुसार, कच्चे बादाम शरीर में गर्मी पैदा करते हैं और गर्मी के मौसम में इनका सेवन करने से पित्त दोष हो सकता है।

शरीर में गर्मी बढ़ने के कारण आपको फोड़े-फुंसियां, बवासीर और अन्य स्थितियों का भी सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आपको कच्चे बादाम की जगह रात भर भीगे हुए बादाम खाने चाहिए। भीगे हुए बादाम पोषक तत्वों को शरीर द्वारा आसानी से अवशोषित करने में मदद करते हैं।

यह भी पढ़ें -   भीमताल में उद्यमशाला चौपाल का दूसरा दिन, 26 महिलाओं ने लिया हिस्सा, 9 स्वयं सहायता समूहों के पैन कार्ड की प्रक्रिया शुरू

बादाम के पोषक तत्व
बादाम में मौजूद फाइबर, प्रोटीन, विटामिन और ओमेगा 3 फैटी एसिड जैसे जरूरी पोषक तत्व होते हैं। यह सभी पोषक तत्व शरीर के बेहतर कामकाज के लिए जरूरी हैं। रोजाना भीगे बादाम का सेवन करने से आपकी सेहत को नीचे बताए फायदे हो सकते हैं।

पेट की गर्मी शांत करते हैं भीगे बादाम
गर्मियों में पाचन संबंधी समस्याएं बढ़ जाती हैं और कच्चे बादाम खाने से स्थिति और ज्यादा बिगड़ सकती है। भीगे हुए बादाम न केवल पचाने में आसान होते हैं, बल्कि शरीर की गर्मी को भी शांत करते हैं। बादाम भिगोने से पित्त दोष समाप्त होता है और पाचन संबंधी समस्याओं से भी बचाव होता है।
खाने से पहले छिलके उतार दें

खाने से पहले छिलके उतार दें
छिलका उतारकर सुबह ताजा बादाम भिगोकर खाना सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद बताया जाता है। बादाम के छिलके में टैनिन होता है, जो शरीर में पोषक तत्वों के अवशोषण को रोकता है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड की शिक्षिका डॉ. मनीषा निगम को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026, देशभर के 21 शिक्षकों में चयन

बाल और त्वचा के लिए फायदेमंद
बादाम विटामिन ई से भरपूर होते हैं, जो बालों और त्वचा के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। यह नई कोशिकाओं को बनाने में भी मदद करता है। बादाम में भरपूर मात्रा में फाइबर और प्रोटीन होता है और ये खाली पेट खाने पर आपको पूरे दिन भूख का एहसास नहीं होने देते हैं।

ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
बादाम प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और वसा से भरपूर होते हैं। डायबिटीज के रोगियों के लिए बादाम का सेवन बहुत फायदेमंद हो सकता है। यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मददगार है।
रोजाना कितने बादाम खाने चाहिए
अगर आपने हाल ही में बादाम खाना शुरू किया है, तो आप रोजाना 2 भीगे बादाम खा सकते हैं, 10 दिन बाद इसकी संख्या 5 कर सकते हैं, 21 दिन बाद 10 खा सकते हैं, 90 दिनों तक इतने ही खाएं। उसके बाद रोजाना 12 से 20 बादाम खाएं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440