नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजारू जानिए महत्व और पूजन विधि

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन मां दुर्गा के चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा की जाती है। मां चंद्रघंटा को शक्ति और सौम्यता का प्रतीक माना जाता है। इनका स्वरूप अति दिव्य और तेजस्वी है। इनके माथे पर अर्धचंद्र सुशोभित होता है, जिससे इनका नाम श्चंद्रघंटाश् पड़ा।

Ad Ad

मां चंद्रघंटा का स्वरूप
मां चंद्रघंटा दस भुजाओं वाली देवी हैं, जिनके हर हाथ में अलग-अलग अस्त्र-शस्त्र होते हैं। वे सिंह पर सवार रहती हैं और भक्तों को भयमुक्त करने वाली देवी के रूप में पूजी जाती हैं। उनके माथे पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र स्थित होने के कारण इन्हें चंद्रघंटा कहा जाता है।

यह भी पढ़ें -   गर्मियों में सूर्य नमस्कार के अनगिनत फायदों के बारे में जानते हैं

महत्व
मां चंद्रघंटा की उपासना से साधक के जीवन में शांति, साहस और शक्ति का संचार होता है। इनकी कृपा से भय, बाधा और नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाती है। मां चंद्रघंटा की कृपा से साधक को अलौकिक सिद्धियां प्राप्त होती हैं और वह आत्मिक शांति का अनुभव करता है।

पूजन विधि

  • प्रातः स्नान कर मां चंद्रघंटा की प्रतिमा या चित्र को गंगाजल से शुद्ध करें।
  • उन्हें लाल या सुनहरे रंग के वस्त्र अर्पित करें।
  • चंदन, रोली, अक्षत, पुष्प, धूप और दीप से पूजा करें।
  • मां को दूध और उससे बनी मिठाइयों का भोग लगाएं।
  • मां चंद्रघंटा के मंत्र ‘ऊँ देवी चंद्रघंटायै नमः’ का जाप करें।
  • अंत में आरती कर के भक्तों को प्रसाद वितरित करें।
यह भी पढ़ें -   14 मई 2025 बुधवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन कैसा रहेगा आपका…

नवरात्रि में मां चंद्रघंटा की कृपा से प्राप्त होते हैं ये लाभ

  • जीवन में सुख-शांति और सौभाग्य बढ़ता है।
  • भय, शत्रु और नकारात्मक शक्तियों से रक्षा होती है।
  • आत्मबल और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।
  • आध्यात्मिक उन्नति और मानसिक शांति मिलती है।

मां चंद्रघंटा की कृपा से साधक को परम शांति और विजय की प्राप्ति होती है। नवरात्रि के इस शुभ अवसर पर माता का स्मरण कर जीवन को सकारात्मक ऊर्जा से भरें।

Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440