जानिए … रविवार को रात 9 बजे यूपीसीएल के क्या है निर्देश

खबर शेयर करें

घर का मेन स्विच खुला रखें उपभोक्ता

समाचार सच, हल्द्वानी। उत्तराखण्ड पावर कारपेारेशन लिमिटेड ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे रविवार की रात 9 बजे से 9 मिनट के दौरान अपने घर का मेन विद्युत स्विच बंद ना करें और अपने घर की बत्ती को छोड़कर बाकि उपकरणों का स्विच खुला रखें। ज्ञात हो कि शुक्रवार को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो संदेश के माध्यम से जनता से रविवार की रात 9 बजे 9 मिनट तक केवल घरेलू लाइट्स को बंद करने की अपील करते हुए दरवाजे व बालकानी में खड़े होकर दीये, मोमबत्ती, मोबाइल की प्लैश लाईट व टार्च जलाये।

इस अपील के चलते विद्युत विभाग द्वारा जारी आदेश में बताया है कि इस विभिन्नता को संभालने के लिए बिजली का ग्रिड मजबूत और स्थिर है। यूपीसीएल ने उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि 9 मिनट की अवधि के दौरान सभी अन्य विद्युत उपकरण चालू रखें तथा बिजली मेन स्विच से बंद न करें। साथ ही उन्होंने स्ट्रीट लाइटें तथा सभी आवश्यक सेवाओं जैसे कि अस्पताल, पुलिस, स्टेशन, सार्वजनिक सेवायें आदि में लाइटें और रोशनी इस अवधि के दौरान सामान्य रूप से चलती रहेगी। यूपीसीएल ने विद्युत सम्बन्धी किसी भी समस्या के लिये जारी टोल फ्री नं0 1912 पर सम्पर्क करने को कहा हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: मातृ नवमी पर आज होगा माता का श्राद्ध, जानें 4 अक्टूबर 2026 का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440