जानिए आज क्या रहेगा उत्तराखंड के मौसम का हाल, ऊंची चोटियों में बर्फबारी का दौर जारी

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड की ऊंची चोटियों में बर्फबारी का दौर जारी है। भारी बर्फबारी के चलते पर हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है और चटख धूप खिल रही है। चारों धाम सहित ऊंची चोटियों पर सफेद चादर बिछी नजर आ रही है। हालांकि अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादलों के साथ हल्की बर्फबारी होने की संभावना है। जबकि मैदानी क्षेत्रों में चटक धूप खिल सकती है और तापमान में तेजी से वृद्धि भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें -   रुद्रपुर में मैदान के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस कर रही पहचान और मौत की जांच

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार गुरुवार से अगले कुछ दिन प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मैदानी क्षेत्रों में चटक धूप चलेगी और तापमान में वृद्धि हो सकती है। डीजीआरई चंडीगढ़ ने उत्तराखंड में चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन की चेतावनी देते हुए आसपास के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

बता दें कि मैदानी क्षेत्रों में चटख धूप खिलने के कारण तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है लेकिन पहाड़ों में बर्फबारी के चलते सुबह और शाम की सर्द हवाओं से ठिठुरन बनी हुई है। बर्फबारी के कारण कई गांव का संपर्क भी मुख्य मार्ग से कट गया है। चमोली में बद्रीनाथ मार्ग भारी हिमपात के कारण बंद है जबकि हेमकुंड साहिब, औली, गोरसों, हर्षिल, सुक्की टॉप आदि क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। वहीं निचले इलाकों में धूप निकलने के कारण तापमान में इजाफा हुआ है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्डः फर्जी ‘निजी सचिव’ बनकर नेताओं से ठगी करने वाला गैंग सरगना गिरफ्तार, 25 लाख की ठगी का खुलासा

बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 25.6 और न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का तापमान 25.8 और न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुक्तेश्वर का तापमान 13.6 और न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस और नई टिहरी का अधिकतम तापमान 15.8 और न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440