कोटाबागः मनीषा जंतवाल ने लॉटरी के जरिए जीता ब्लॉक प्रमुख का पद, गीता तिवारी और अपूर्वा बिष्ट बनीं उपप्रमुख

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल। जिले के कोटाबाग विकासखंड में गुरुवार को ब्लॉक प्रमुख चुनाव में रोमांचक मुकाबले के बाद मनीषा जंतवाल ने ब्लॉक प्रमुख का पद हासिल किया। दोनों प्रत्याशियों को 14-14 वोट मिलने के कारण फैसला लॉटरी के माध्यम से किया गया, जिसमें मनीषा जंतवाल विजयी रहीं। इस जीत के बाद उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल है।

साथ ही, गीता तिवारी को ज्येष्ठ उपप्रमुख और अपूर्वा बिष्ट को कनिष्ठ उपप्रमुख के रूप में चुना गया। मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही, और जिला प्रशासन ने निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी। लॉटरी के जरिए ब्लॉक प्रमुख का फैसला होने से कोटाबाग में यह चुनाव चर्चा का विषय बन गया है।

यह भी पढ़ें -   मसूरी में बड़ा सड़क हादसा: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, तीन महिलाएं और मासूम घायल

नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख मनीषा जंतवाल ने क्षेत्रवासियों का आभार जताया और कोटाबाग के समग्र विकास के लिए काम करने का वादा किया। गीता तिवारी और अपूर्वा बिष्ट ने भी जनता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई और विकास कार्यों में सहयोग का भरोसा दिया।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440