फरार अभियुक्त गौरव नेगी उर्फ अक्कू ठाकुर को कोतवाली हल्द्वानी पुलिस टीम ने तमन्चे के साथ किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

Kotwali Haldwani police team arrested absconding accused Gaurav Negi alias Akku Thakur with pistol

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर पुलिस ने फरार अभियुक्त को तमंचे के साथ किया गिरफ्तार। उसके खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार मार्च माह में उर्बा दत्त शर्मा पुत्र स्व0 तारा दत्त शर्मा निवासी शान्तिनगर भोटिया पडाव द्वारा पुलिस को तहरीर सौंप बताया कि अक्कू ठाकुर उर्फ गौरव नेगी ने उसके पुत्र व भतीजे पर जानलेवा हमला कर फरार हो गया है। जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई प्रारम्भ कर दी थी जिसकी जांच उपनिरीक्षक कुमकुम धानिक को सौंपी गयी थी।

यह भी पढ़ें -   बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर: आज रविवार को खुलेंगे सरकारी बैंक, कल से तीन दिन की हड़ताल

पुलिस ने फरार चल रहे अभियुक्त के खिलाफ कई जगह दबिश देकर पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह हत्थे नहीं आ रहा था टीम जब आज गुरूवार को मुक्त विश्व विद्यालय गेट टी0पी0नगर के पास से पहुंची तो उन्होंने फरार अभियुक्त गौरव नेगी उर्फ अक्कू ठाकुर पुत्र स्व0 उमेश सिंह नेगी निवासी बसुन्धरा कालोनी धानमिल बरेली रोड को घटना में प्रयुक्त तमन्चे के साथ गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में उसने बताया कि 13 मार्च को मयंक आर्या द्वारा रितांशु शर्मा को मारने के लिए मुझें व मेरे दोस्तों को बुलाया गया था बाइचांच मॉल नहर कवरिंग रोड के पास रितांशु मिला हमने उसके ऊपर हमला कर दिया उसको बचाने के लिए उसका भाई राहुल शर्मा बीच में आया तो हमने उसको भी मारा उसके बाद से मैं लगातार इधर – ऊधर छिप रहा था। पुलिस के अनुसार उसपर कई आपराधिक मामले भी दर्ज है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाल हरेन्द्र चौधरी, व0उ0नि0 विजय मेहता उ0नि0 जगदीप नेगी, कानि0 बन्शीधर जोशी, घनश्याम रौतेला शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में मौसम का कहर! 27 सितंबर तक थमी चारधाम यात्रा, हेली सेवा भी बंद, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी से बढ़ी मुश्किलें
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440