समाचार सच, देहरादून। शासन ने उत्तराखंड में एक हफ्ते के लिये कोविड कर्फ्यू बढ़ा दिया है। सरकार की जारी आदेश में अब आठ जून की सुबह 6 बजे तक लिये कोविड कर्फ्यू लागू रहेगा। आदेश में इस बार हल्की सी रियायतें भी नागरिकों के लिए दी हैं। प्रदेश में फल-सब्जी, मांस-मछली, दूध की दुकानें, बेकरी उत्पाद यूनिट अब सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक खुली रहेंगी। वहीं, 1 जून और 5 जून को परचून की दुकानें खुलेंगी। वहीं, एक जून से स्टेशनरी की दुकानें भी खुलेंगी। सोमवार को यह जानकारी सरकार के प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने दी।
आपकों बात दें कि राज्य में पिथौरागढ़ समेत कुछ पहाड़ी इलाकों को छोड़कर शेष राज्य में कोरोना का प्रकोप कम होता दिखाई दे रहा है और नए केसों के संख्या में लगातार गिरावट दिखी है। पिछले 50 दिनों में, अगर राज्य के आंकड़े देखे जाएं तो कोविड कर्फ्यू के कारण संक्रमण पर रोकथाम संभव दिखाई दी है। इन आंकड़ों को और बेहतर करने और राज्य में संक्रमण के हालात को और काबू में लाने के लिहाज़ से राज्य सरकार ने बड़ा फैसला करते हुए कोरोना कर्फ्यू को एक हफ्ते के लिए और बढ़ा दिया है, लेकिन साथ ही हल्की सी रियायतें भी नागरिकों के लिए दी हैं। इससे पहले कहा जा रहा था कि कर्फ्यू अभी कुछ और आगे बढ़ाया जाएगा, जबकि क्षेत्रों के हिसाब से पाबंदियों में कुछ ढील दिया जाना भी संभव है। सोमवार को राज्य सरकार ने 8 जून की सुबह तक कोरोना पाबंदियों को जारी रखे जाने का फैसला किया। इससे पहले 1 जून की सुबह 6 बजे तक कोविड कर्फ्यू राज्य में जारी था। इस दौरान 1 जून और 5 जून को राशन की दुकानें खोली जा सकेंगी। इन दुकानों के खुलने का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगा। वहीं, ज़रूरी सामान की दुकानें सुबह 8 बजे से 11 बजे के बीच ही खुल सकेंगी। बुक और स्टेशनरी की दुकानें केवल एक दिन 1 जून को खुलेंगी।
ज्ञात हो कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने 10 मई को दोपहर एक बजे से 18 मई तक प्रथम चरण का कोविड कर्फ्यू लगाया था। द्वितीय चरण में इसकी अवधि 25 मई सुबह छह बजे तक बढ़ाई गई। तीसरे चरण में इस अवधि को एक जून सुबह छह बजे तक बढ़ा गया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















RADHEY RADHEY