कुमाऊं-केरल दुग्ध कनेक्शनः मुकेश बोरा की पहल पर सहकारिता को अंतरराज्यीय स्तर पर मिली नई रफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी/लालकुआं। नैनीताल आंचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश बोरा की पहल पर सहकारिता को अंतरराज्यीय स्तर पर नई रफ्तार मिली है। शनिवार को हल्द्वानी में आयोजित भव्य स्वागत समारोह में केरल के मालाबार क्षेत्र से आए 19 सदस्यीय दुग्ध संघ बोर्ड प्रतिनिधिमंडल का गर्मजोशी से अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य दुग्ध उत्पादन, विपणन और प्रबंधन के क्षेत्र में अनुभवों का आदान-प्रदान कर सहकारिता मॉडल को और मजबूत बनाना रहा। अतिथियों का पारंपरिक कुमाऊनी टोपी पहनाकर स्वागत किया गया और उन्हें बाबा नीम करोली महाराज की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया, जिससे स्थानीय संस्कृति की झलक भी देखने को मिली।

यह भी पढ़ें -   बाथरूम में नहा रही युवती का वीडियो बनाने की कोशिश का आरोप, हंगामे के बाद युवक पुलिस के हवाले

अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि ऐसे अंतरराज्यीय संवाद तकनीकी दक्षता, प्रबंधन कौशल और बाज़ार विस्तार के नए रास्ते खोलते हैं। उन्होंने इसे ज्ञान-साझाकरण और दीर्घकालिक साझेदारी की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम का संचालन मार्केटिंग एवं प्रशासन प्रबंधक संजय भाकुनी ने किया।

सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न इस आयोजन में प्रतिनिधिमंडल ने कुमाऊं की समृद्ध परंपरा, आतिथ्य और कार्यप्रणाली की खुलकर सराहना की। प्रतिनिधिमंडल में प्रेमलाल (जनरल मैनेजर), श्रीनिवासन (फेडरेशन डायरेक्टर) और पी.पी. नारायण (यूनियन डायरेक्टर) सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।

यह भी पढ़ें -   सोमेश्वर में अधूरिया के पास पलटी कार, हल्द्वानी जा रहे परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित

कार्यक्रम में सुभाष बाबू (पी एण्ड आई), शांति कोरंगा (एफओ), हेमंत पाल, विपिन चंद्र तिवारी, पुरन मिश्रा, प्रखर शाह, विमल कुमार, कुलदीप रैकवाल, लोकेश शर्मा, सुमित तिवारी, त्रिलोक नगदली, मनोज चुनौरा, पारस कुलौरा, सुमित कुमार, सुमित पांडे और मोहन सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।

यह आयोजन मुकेश बोरा के नेतृत्व और सहकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण बनकर उभरा, जिसने केरल और कुमाऊं के बीच दुग्ध क्षेत्र में सहयोग की नई संभावनाओं के द्वार खोल दिए।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440