कुमाऊं यूनिवर्सिटी ने स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं का शेड्यूल किया जारी, जानिए कब से है परीक्षा

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल। कुमाऊं विवि ने आगामी 28 दिसंबर से प्रस्तावित राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं का कार्यक्रम अपनी वेबसाइट केयूनैनीताल डॉट एसी डॉट इन पर अपलोड कर दिया है। जानकारी देते हुए कुलसचिव दिनेश चंद्रा ने परीक्षार्थियों से परीक्षा कार्यक्रम अनुसार परीक्षाओं में शामिल होने की अपील की है।

बता दें कुमाऊं विवि ने आगामी 16 दिसंबर को प्रस्तावित बीएससी तृतीय वर्ष के रसायन विज्ञान के द्वितीय प्रश्न पत्र की विशेष बैक परीक्षा के कार्यक्रम में बदलाव कर दिया है। विवि के कुलसचिव दिनेश चंद्रा ने बताया कि अब यह परीक्षा 19 दिसंबर को दिन की पाली में होगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   नैनीताल के डीएसबी परिसर छात्रसंघ चुनाव में बड़ा उलटफेर, निर्दलीय भानु प्रताप चौहान बने अध्यक्ष
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440