रंगों से सराबोर होली में कुमाऊनी होल्यारों ने गाए गीत, झूमने को मजबूर हुए श्रोतागण

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। वरिष्ठ नागरिक जनकल्याण समिति तथा गर्वमेंट पेंशनर्स आर्गनाईजेशन के संयुक्त तत्वावधान में यहां पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच हीरानगर में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिलाएं होली के पारंपरिक परिधान पहनी नजर आईं। कुमाऊनी होल्यारों ने होली गीत गाकर लोगों को सराबोर कर दिया। कार्यक्रम में आने वालों का अबीर-गुलाल का टीका लगाकर स्वागत किया गया।

होली गायन का शुभारंभ सिद्धि को दाता…, विघ्नविनाशक होली खेलें…, गिरिजापति नंदन होली गायन से हुआ। इसके बाद महिला होल्यारों ने कई होली गीतों का गायन किया और होली के गीतों पर स्वांग रचाया। जिस पर सभी उपस्थितजन झूमने को मजबूर हो गए।

यह भी पढ़ें -   09 मई 2026 शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

समिति के अध्यक्ष भुवन भास्कर पाण्डे ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि होली का त्योहार समाज में सद्भाव स्थापित करने के लिए है। उन्होंने कहा कि होली भाई चारे का पर्व है इस प्रकार के आयोजन से भाई चारा बढ़ता है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए समिति के महामंत्री पद्मा दत्त पाण्डे ने कहा कि होली रंगों का त्योहार है, इससे जीवन में खुशी बड़ती है। होली हमारी समृद्ध सांस्कृतिक की विरासत का भी प्रतीक है।

यह भी पढ़ें -   09 मई 2026 शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

बैठक में डीके बल्यूटिया, एलडी पाण्डे, एनबी गुणवंत, विजय तिवारी, कर्नल बीसी काण्डापाल, पीएस जन्तवाल, आनंद सिंह भाकुनी, विपिन चन्द्र बिष्ट, डीके पाण्डे, इंदर सिंह निगल्टिया, दिनेश चन्द्र पंतोला, मोहन सिंह जंतवाल, विष्णु सिंह रावत, श्रीमती प्रेमा जोशी, सरोजनी तिवारी, त्रिलोचन बेलवाल, सुशील अग्रवाल, पप्पी भाई, टीडी काण्डपाल आदि उपस्थित थे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440