हल्द्वानी एसडीएम कोर्ट में खुली कुसुमखेड़ा स्वयं सहायता समूह महिलाओं की कैंटीन, मिलेगा कम मूल्यों पर घर जैसा पौष्टिक भोजन

खबर शेयर करें

नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह तथा एसडीएम मनीष कुमार ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया कैंटीन का शुभारम्भ

समाचार सच, हल्द्वानी। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की महिलाओं को सशक्तिकरण व आत्मनिर्भरता की दिशा में सराहनीय पहल धरातल पर साकार हो रही है। जिसके क्रम में बुधवार को दीनदयाल मिशन अन्त्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत कुसुमखेड़ा की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा सिटी मजिस्ट्रेट व उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी के परिसर में कैंटीन का शुभारम्भ नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्टेट्र ऋचा सिंह व उपजिलाधिकारी मनीष कुमार द्वारा संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया गया। (क्रमशः नीचे देखिए)

जिलाधिकारी श्री गर्ब्याल का मानना है कि जनपद की सभी महिला स्वयं सहायता समूहों को आगे बढ़ाने में सभी लोग मिलकर सहयोग करें जिससे महिलाओं के जीवन स्तर को बेहतर बनाया जा सके। सिटी मजिस्टेट्र, उपजिलाधिकारी के साथ ही नगर निगम कार्यालयों में कैन्टीन खुल जाने से कार्यालय के कार्मिकों के साथ आने वाले फरियादियों को कम धनराशि मे पौष्टिक भोजन घर जैसा गुणवत्ता युक्त मिलेगा वही कैंटीन का संचालन करने से महिलायें जहां आत्मनिर्भर होंगी वही महिलाओं की आर्थिकी भी मजबूत होगी। जिलाधिकारी की पहल पर महिलाओं द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय, विकास भवन, जनपद की सभी तहसीलों के साथ ही जनपद के अन्य कार्यालयों में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा कैंटीन का संचालन किया जा रहा है जो महिलाओ को आत्मनिर्भर मजबूत बनाने का कार्य कर रही हैं। (क्रमशः नीचे देखिए)

परिसर में कैंटीन के शुभारम्भ के अवसर पर नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह एवं उपजिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि कैंटीन खुल जाने से फरियादियों के साथ ही कार्मिकों को पौष्टिक भोजन के साथ ही मिलावटी व अशुद्व भोजन से निजात मिलेगी वही 50 रूपये में गुणवत्ता युक्त पौष्टिक भोजन मिलेगा। उन्होंने बताया कि कैंटीन में भोजन के साथ ही जलपान भी उपलब्ध रहेगा। उन्होंने बताया पौष्टिक भोजन की थाली में 04 रोटी, सब्जी, दाल, चावल व सलाद रहेगा। स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष कविता व कोषाध्यक्ष भावना ने कहा कि उनके द्वारा कैंटीन में गुणवत्ता युक्त पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा जिससे सभी लोगों का स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: 7412 करोड़ के अनुपूरक बजट को मंजूरी, एकल महिलाओं और खिलाड़ियों को मिलेगी राहत
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440