चाय के दूध के विवाद में गई मजदूर की जान, साथी मजदूर ने किया जलती लकड़ी से वार

खबर शेयर करें

समाचार सच, अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के कफड़ा इलाके में एक मजदूर ने जलती लकड़ी से वार कर अपने ही साथी की जान ले ली। दोनों के बीच चाय के दूध को लेकर हुआ था विवाद। आरोपी साथी वारदात के बाद मौके से भाग गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

आपकों बता दें द्वाराहाट ब्लॉक के कफड़ा क्षेत्र में इन दिनों दलमाड़ गांव की सड़क के डामरीकरण का कार्य चल रहा है। जिसके लिए उत्तर प्रदेश के कई मजदूर काम कर रहे हैं। सोमवार की शाम काम से लौटे मजदूरों ने ठंड से बचने के लिए आग जलाई। और चाय बना रहे थे। बरेली (यूपी) की बहेड़ी तहसील के नवाबगंज थाने के कुडराकोटी गांव निवासी विकास गोस्वामी (19) पुत्र कल्लूनाथ गोस्वामी और सरदार नगर तहसील आंवला भमौरा निवासी धनपाल यादव के बीच चाय के दूध को लेकर कहासुनी शुरू हो गई।

यह भी पढ़ें -   १ जून २०२६ सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

मामले के अनुसार बताया जा रहा है कि दूध की थैली का आधा दूध धनपाल ने पी लिया था। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में धनपाल ने जलती हुए लकड़ी का गिल्टा विकास के सिर पर मार दिया। विकास गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद भी साथी उसे उपचार के लिए अस्पताल नहीं ले गया। हालांकि इस मामले की सूचना ठेकेदार को रात में ही दे दी गई थी। मंगलवार की सुबह एक वाहन बुक कर साथी उसे अपने गांव ले जा रहे थे। पिता से संपर्क करने पर किच्छा से उसे वापस सीएचसी द्वाराहाट लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार को पुलिस ने विकास के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेजा। राजकीय अस्पताल रानीखेत के डॉ. जीएस गड़कोटी ने बताया कि मृतक के सिर और छाती पर गंभीर चोटें हैं।

यह भी पढ़ें -   आखिर भीमसेनी कपूर आखिर इतना खास क्यों माना जाता है?

पुलिस के अनुसार आरोपी फरार है। उस पर केस दर्ज हो गया है। जांच चल रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440